मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक द्वारा युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक सरेआम युवती को पीट रहा है और आसपास खड़े लोग भी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। युवक युवती से मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ देता है। हालांकि, युवती ने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
कब क्या है मामला
रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके अटलकुंज चौपाटी ढेकहा का है। बाइक पर आया युवक चौपाटी में आता है और अपनी बाइक खड़ी कर पास खड़ी युवती से बातचीत करने के साथ ही उस पर थप्पड़ों की बारिश कर देता है। एक के बाद युवक ने युवती को कई थप्पड़ मारे और तमाशाबीन लोग देखते रहे। किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की। यह पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक युवती को बेरहमी से थप्पड़ मार रहा और बाल खींच रहा है। इसके अलावा भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहा है।
इतना ही नहीं, युवती का मोबाइल छीनकर जमीन में पटककर तोड़ देता है। युवती मोबाइल को उठा कर वहां से जाने लगती है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही इस मामले को सिविल लाइन पुलिस ने संज्ञान में लिया और युवक-युवती की पहचान करने में जुट गई है। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि वायरल वीडियो से जुड़ी हुई कोई शिकायत थाने में नहीं दर्ज हुई है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने कहा कि रीवा में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ महीने पहले हमने गैंगरेप की घटना सामने आई थी। महिलाओं को सड़क पर निकलने में भी डर लगने लगा है। आज अपराधियों को कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं रहा है। प्रशासन को तुरंत एक्शन लेकर आरोपी को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- लाठी लगी तो गोली मार दूंगा… रेत माफिया की धमकी पर MP के मंत्री के बिगड़े बोल
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines