BJP MP Janardan Mishra clean Toilet With Hands: मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार से टॉयलेट की सफाई को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद जनार्दन मिश्रा अपने हाथों से टॉयलेट साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की सांसद जनार्दन मिश्रा ने सार्वजनिक तौर पर किसी टॉयलेट की सफाई की हो, उन्होंने इसके पहले भी टॉयलेट की सफाई कर खबरों की सुर्खियां बटोरी हैं।
झाड़ू से साफ किया टॉयलेट
जानकारी के अनुसार, सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा के देवतालाब क्षेत्र के सीतापुर ग्राम पंचायत के डूंडा ग्राम में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान वह गांव के एक टॉयलेट को इस्लेमाल करने के लिए गए। यहां सफाई पसंद सांसद को गंदगी से भरे टॉयलेट की हालत देखी नहीं गई और वह काम पर लग गए। सांसद ने वहीं सबके सामने ही टॉयलेट की सफाई शुरू कर दी है। सांसद ने ब्रश और दस्ताने न होने पर झाड़ू और पानी के साथ की गंदे टॉयलेट सीट की सफाई की। वहीं कई लोग खड़े होकर उन्हें टॉयलेट साफ करते हुए दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP: किसानों की MSP के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान, 36 प्रतिशत बढ़ा विभाग का बजट
पहले भी कर चुके हैं टॉयलेट की सफाई
वैसे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के लिए टॉयलेट की सफाई करना कोई नई बात नहीं है। साल 2014 से लेकर 2024 तक सांसद जनार्दन मिश्रा लगातार तीसरी बार रीवा से सांसद चुने गए हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा इस सफाई कार्य को अपना सिद्धांत बताते है और जनता को भी इसके लिए जागरूक करते हैं। टॉयलेट साफ करने के अलावा सांसद को कई बाद लोगों के घरों से कचड़ा मांगते हुए और गावों के बच्चों को नहलाते और पढ़ाते हुए भी देखा गया है।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
14 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
18 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines