Nephew Injured Aunt By Stabbing: मध्य प्रदेश में शादी करने से इनकार करने पर भतीजे ने अपनी ही चाची पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके का है। महिला गेट इलाके के रास्ते से जा रही थी तभी आरोपी वहां अचानक आ गया और धमकी देकर उसे अगवा कर चाकू मारकर घायल कर दिया।
चाकू लगने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। और पुलिस को मामलें की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्जकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
शादी न करने पर किया हमला
घायल महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका भतीजा है वह पिछले कुछ दिनों से उसपर शादी का दबाव बना रहा था। गुरुवार शाम को वह किला गेट इलाके के रास्ते से जा रही थी तभी आरोपी वहां अचानक आ गया और चाकू की धमकी देकर उसे अगवा कर लिया दोनों में शादी की बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते आरोपी ने चाकू से उसके पर ऊपर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल महिला की उम्र 37 साल है और आरोपी युवक की उम्र 29 साल है। दोनों आनंद नगर इलाके में रहते हैं।
यह भी पढ़े: गुजरात में दो बहनों से रेप, बोलीं- उन्होनें हमें किडनैप किया, नशे का इंजेक्शन देकर संबंध बनाए
महिला अस्पताल में भर्ती
स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि गले में चाकू लगने की वजह से महिला की हालत फिलहाल गंभीर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े: आतंकवादी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध गुजरात से गिरफ्तार, पाकिस्तान से लगातार संपर्क में थे आरोपी
एकतरफा प्यार या अवैध संबंध
पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस बात का पता नही चल पाया है कि घायल महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे या फिर वह एकतरफा प्यार करता था। वहीं महिला घटना की वजह केवल शादी बता रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामलें का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
16 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
16 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
18 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
20 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines