Ratlam News: रतलाम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशद्रोही संगठन सूफा के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। जहां से कई अहम सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि सूफा ने एक फॉर्म हाउस में ट्रेनिंग कैंप खोल रखा था। जिसमें बम बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। कार्रवाई के बाद सभी संपत्ति जब्त कर ली गई है।
बम बनाने की दी जाती थी ट्रेनिंग
बताया जा रहा है कि सूफा संगठन आतंकी संगठन ISIS से जुड़ा हुआ था। यह संगठन जिहादी मानसिकता से जोड़ कर रतलाम के एक पोट्री फार्म में ट्रेनिंग करवाते थे। जो रतलाम से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी इमरान के नाम पर है। बताया जा रहा है कि यहां बम बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती थी। जिसके बाद एनआईए ने किया ट्रेनिंग स्थल को कब्जे में ले लिया है।
बड़े हमले की थी तैयारी
बता दें कि मार्च 2022 में राजस्थान के निंबाहेड़ा से सूफा संगठन के सदस्य बम बनाने वाली सामग्री के साथ पकड़े गए थे। जिसमें मुख्य रूप से इमरान शामिल था। इमरान अपने फार्म हाउस का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए करता था। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि यह संगठन राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ा हमला करने की तैयारी में थे। लेकिन उसके पहले ही एनआईए को इस बात की भनक लग गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।
बड़ा सवाल यह भी है कि प्रदेश में इतनी बड़ी गतिविधि चल रही थी। लेकिन प्रदेश के इंटेलिजेंस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस बात का खुलासा एनआईए की कार्रवाई के बाद हुआ था। बताया जा रहा है कि रतलाम के इस फॉर्म हाउस में लंबे समय से ट्रेनिंग चल रही थी।
2012 में हुई थी शुरुआत
बता दें कि रतलाम में सूफा संगठन की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। पहले इस संगठन में 40 से 45 युवा जुड़े थे। जिसके बाद धीरे-धीरे इस संगठन में युवाओं के जुड़ने की संख्या बढ़ने लगी। इस संगठन ने शुरुआत में अपना मकसद इस्लाम का प्रचार करना बताया था। लेकिन बाद में यह संगठन युवाओं को बहकाने का काम करने लगा। इस संगठन ने रतलाम में दो हत्याकांडों को भी अंजाम दिया था। फिलहाल एनआईए की टीम पूरे मामले में जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
22 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines