Ratlam Twins Murder: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चों को संभालने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए उसने परेशान होकर दोनों बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला।
पिता ने कब्रिस्तान में दफनाया
पुलिस के अनुसार, मां मुस्कान ने ही दोनों बच्चों फातिमा और हसन को पानी के ड्रम में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता ने दोनों शवों को गुपचुप तरीके से कब्रिस्तान में दफना दिया था। एसपी अमितकुमार ने इस मामले का खुलासा कर कहा कि पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना माणक चौक थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी की है। जुड़वा बच्चों की मां को अकेले दोनों बच्चों को एक साथ संभालने में परेशानी महसूस हो रही थी। यही वजह थी कि उसने दोनों बच्चों की जान ले ली।
ये भी पढ़ें: भोपाल में बनेगी MP की पहली हाईटेक गोशाला, मुख्यमंत्री मोहन यादव कल करेंगे भूमिपूजन
पति और सास नहीं संभालते
मां ने पुलिस को दिए बयान में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अपने पति और सास से बार-बार बच्चों को संभालने की बात कहती थी, लेकिन दोनों उसकी बात नहीं सुनते। यही वजह है कि वह दोनों बच्चों को संभालने में परेशान होती। इसी के चलते मुस्कान ने चार माह के जुड़वा बच्चों को पानी के ड्रम में फेंक दिया।
मां ने जुर्म किया कबूल
जब उसका पति घर पहुंचा तो उसने बताया कि दोनों बच्चे घर पर नहीं है। इसके बाद पति ने पूरे घर की तलाशी ली, तो दोनों बच्चों के शव पानी की टंकी में मिले। यह देख पति ने गुपचुप तरीके से दोनों बच्चों को ले जाकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इस पूरे मामले की भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाया और बच्चों की मां से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। माणक चौक थाना पुलिस ने कलयुगी मां और बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं की निकाह वाली Reel Viral; प्रिंसिपल ने मां-बाप को भेजा बुलावा
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines