हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Road Accident: रतलाम-झाबुआ मार्ग पर अनियंत्रित बस पलटी, एक की मौत, दर्जन से अधिक यात्री घायल

विज्ञापन

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ मार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कोठारी बस सर्विस पेटलावद जा रही थी। इस दौरान घुघरी गांव के पास बस पलटी खा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस में सवार अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर झाबुआ जिले के पेटलावद एसडीएम, एसडीओपी और टीआई मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से बस को उठाया गया।

हादसे की जानकारी मिलते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला गया। वहीं घटनास्थल से घायलों को लेने के लिए रतलाम से 4 एंबुलेंस और दो एंबुलेंस पेटलावद से रवाना हुई। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें