खंडवा से इमरान खान की रिपोर्टः लगभग 5 साल पाकिस्तान जेल में रहने के बाद खंडवा का राजू देर रात वापस अपने वतन को लौट आया। खंडवा रेलवे स्टेशन पर बूढ़े मां बाप ने उसे गले लगाया। मां की पथरीली आंखों से निकलते आंसु अपने बेटे को पाकर खुशी में तब्दील हो गए।
राजू मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं है और आसपास के गांव और मंदिरों में घूमते फिरते रहता था। 2018 में राजू गायब हो गया तब मांधाता थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
डेरा गाजी खान क्षेत्र से किया था गिरफ्तार
खंडवा जिले की पुनासा तहसील के छोटे से गांव इनधावड़ी का रहने वाला राजू 2018 से गायब था। परिजनों ने इधर-उधर ढूंढा नहीं मिला तब मांधाता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
3 साल बाद भारत सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से खंडवा पुलिस को राजू के बारे में तहकीकात करने संबंधी जानकारी मिली, तब पता चला कि राजू पाकिस्तान की जेल में बंद है। पाकिस्तान पुलिस ने उसे डेरा गाजी खान क्षेत्र से गिरफ्तार किया था तभी से राजू को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे थे।
पाकिस्तान में किया प्रताड़ित
राजू के परिवार वाले बताते हैं कि वह आस-पास के गांव मंदिरों में घूमते फिरते रहता था कई बार हफ्ते 2 हफ्ते तक घर से बाहर रहता था और वापस आ जाता था इस बार जब महीनों तक वापस नहीं आया तब परिजन परेशान हुए और थाने पहुंचे थे। राजू के भाई ने बताया कि पाकिस्तान में उसे जिस तरह से प्रताड़ित किया यदि कोई कमजोर व्यक्ति होता तो दम तोड़ देता।
मानसिक रूप से अस्वस्थ है राजू
राजू को नहीं पता कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंच गया। वह मानसिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं है। बस उसे इतना पता कि जब वह घर से निकला था तो रास्ते में जो भी मिला उससे लिफ्ट ले ली और आखिरी समय एक प्याज के ट्रक पर बैठा था संभावना है कि इसी ट्रक या ऐसे ही और माल ढोने वाले वाहन के रास्ते वह पाकिस्तान पहुंच गया होगा।
परिजनों ने कर्ज लेकर की राजू की तलाशी
जब से राजू के परिजनों को पता चला कि राजू पाकिस्तान की जेल में बंद है तभी से उसके बूढ़े मां बाप लगातार पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे थे। इनधावड़ी गांव में टूटे-फूटे मकान में रहने वाले राजू के माता पिता ने कर्ज लेकर देश भर में के मंदिरों के आसपास राजू को ढूंढने का प्रयास किया।
मात्र 4 एकड़ जमीन में पूरे परिवार का पेट भरने वाले राजू के माता पिता अपने बेटे को पाकर खुश हैं। उसकी मां ने उसे गले लगाया और तो आंखों से खुशियों के आंसू बह निकले। मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उन तमाम लोगों का धन्यवाद किया जिनके प्रयासों से राजू अपने घर तक पहुंचा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
4 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines