हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिग्विजय सिंह के गढ़ में उतरेंगे राजनाथ सिंह, CM शिवराज के साथ किसानों को देंगे बड़ी सौगात

विज्ञापन
rajnath singh cm shivraj

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा भी शुरू हो गया है। 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगी। तो अगले ही दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में किसानों को बड़ी सौगात देंगे।

किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

राजनाथ सिंह राजगढ़ में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में शामिल होंगे। जहां वह किसानों के खाते में 13 जून को ऋणमाफी की राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि सरकार ने राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ बुलाया है। जिसमें प्रदेशभर से किसान जुटेंगे।

2200 करोड़ ब्याज भरेगी सरकार

प्रदेश के किसानों को 13 जून का दिन अहम साबित होने वाला है। प्रदेश में डिफाल्टर किसानों का पैसा सरकार भरेगी। डिफाल्टर किसानों का 2200 करोड़ का ब्याज सरकार भरेगी। इसके अलावा किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि भी डाली जाएगी। वहीं इस आयोजन में किसान सम्मान निधि के दो 2000 रुपए किसानों के खाते डाले जाएंगे।

विज्ञापन

चुनावी साल में बीजेपी हर वर्ग को साधने में जुटी है। ऐसे में राजगढ़ में होने वाले आयोजन को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम शिवराज और राजनाथ सिंह का यह आयोजन भी इसलिए अहम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola