जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान, लश्कर के 8 मददगारों ने किया खुलासा
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
श्रीनगर से आसिफ़ सुहाफ़ की रिपोर्ट: पाकिस्तान कंगाल हो चुका है, फिर भी अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहारा लेकर जम्मू-कश्मीर को दहलाने का साजिश रच रहा है। इसका खुलासा आतंकियों के पकड़े गए 8 मददगारों से हुआ है। इनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है, जो सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर आतंकियों तक पहुंचाने वाले थे। उरी क्षेत्र में आर्मी ने दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
एसएसपी बारामूला आमोद नागपुरी ने बताया कि बारामूला पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एलओसी के करीब उरी के चुरुंडा इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। वह इलाके में घूम रहा था। जैसे ही उस संदिग्ध ने गश्ती दल को देखा, वह भागने लगा। जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो ग्रेनेड बरामद किए गए और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। संदिग्ध की पहचान चुरुंडा उरी के शौकत अली अवान के रूप में हुई।
एसएसपी ने कहा कि आगे की पूछताछ के दौरान शौकत ने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 2 ग्रेनेड, 1 चीनी पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
#WATCH | Eight terrorists arrested with arms & ammunition by Security Forces in Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/ITG3l6pTBM
— ANI (@ANI) August 18, 2023
इसी तरह एक अन्य ऑपरेशन में, बारामूला पुलिस और सेना के संयुक्त बलों ने उरी के पोवारियन थाजल इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन को रुकने का संकेत दिया। लेकिन चालक और वाहन में सवार अन्य चार लोगों ने नाका पार्टी से अनुरोध किया कि उन्हें जाने दिया जाए। हेल्थ इमरजेंसी है। नाका पार्टी ने तुरंत वाहन की तलाशी शुरू कर दी और तलाशी के दौरान 4 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 10 जिंदा राउंड और 50 हजार नकद बरामद किए गए और उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
एसएसपी आमोद ने कहा कि आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर के आतंकवादियों को इसके वितरण में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादी सहयोगियों के खिलाफ उरी पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: