राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हो रहा सियासी बवाल, कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही जुबानी जंग 

BJP and Congress Start War of Words on Rajiv Gandhi Death Anniversary: मध्य प्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति को लेकर एक नया सियासी बवाल शुरू हो गया है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।

BJP and Congress Start War of Words

BJP and Congress Start War of Words on Rajiv Gandhi Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि और इतिहास को लेकर मध्य प्रदेश में एक नया सियासी बवाल शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच इसको लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। जहां भाजपा का कहना है कि देश में प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी के कारण नहीं हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम फैलाना बंद करें। वहीं इसके जवाब में कांग्रेस का कहना है कि इतिहास से छेड़खानी कर राजनीतिक रोटी सीखना भाजपा की आदत है।

विज्ञापन

भाजपा का कांग्रेस पर वार 

जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब औद्योगिक, प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर का दौर चल रहा था। राजीव गांधी के दौर में देश के अंदर कंप्यूटर बहुत देरी से आया। जिसकी वजह से इस मामले में भारत दुनिया भर में पिछड़ गया। इसके साथ ही भाजपा ने कहा कि राजीव गांधी ने जो किया वह प्रधानमंत्री के नाते ही किया। इसलिए कांग्रेस को राजीव गांधी के नाम पर देश में कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी के जोड़ का श्रेय लूटने का काम बंद करना चाहिए। कांग्रेस सालों से राजीव गांधी नाम पर निम्न स्तरीय राजनीति करती आ रही है। भाजपा ने देश के लिए कई ऐतिहासिक काम किए हैं, लेकिन कभी उसका श्रेय नहीं लिया। क्योंकि श्रेय लूटने की राजनीति बीजेपी के डीएनए में नहीं है।

विज्ञापन

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार 

वहीं कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने इतिहास की पढ़ाई ही नहीं की है। राजीव गांधी आधुनिकता के जनक हैं। सावरकर को स्वतंत्रता सेनानी बताने वालों को क्या पता इतिहास क्या पता। भाजपा की आदत है इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना। आजादी के लिए गांधी परिवार सालों तक जेल में रहा था। कांग्रेस के कारण ही देश में सूचना क्रांति, औद्योगिक क्रांति, प्रौद्योगिकी क्रांति, कंप्यूटर क्रांति आई थी। कांग्रेस ने बीएसएनल को खड़ा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ