CM मोहन यादव ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को बताया 'बेमेल', बोले- इसमें कोई तालमेल नहीं

CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को ‘बेमेल जोड़ी’ बताया है।

CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi

CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, मुंबई और हरियाणा में चुनावी सभाओं को सबोधित कर चुके हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव सोमवार को वेस्ट दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को ‘बेमेल जोड़ी’ बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का तंज 

सीएम मोहन यादव ने यूपी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये सब ‘बेमेल जोड़ी’ है, इसका कोई तालमेल नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने हमेशा कांग्रेस से नफरत की थी। इसके अलावा उन्होंने तो खुद प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी जी को शुभकामना दी थी। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की दोस्ती को लेकर कहा कि अभी ये अवसर परस्ती की दोस्ती कितनी चलेगी, हम भी देखेंगे।

विज्ञापन

पहले संविधान को समझ लें

राहुल गांधी द्वारा सभाओं में संविधान दिखाने के बारे में सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह जो संविधान दिखा रहे हैं, वह संविधान ही गलत है। मूल संविधान, बाबा साहब का संविधान ब्लू बुक में है। यह एक बड़ी किताब है, जिसमें भगवान राम की फोटो भी लगी हुई है। उस संविधान के बजाय दूसरी कोई किताब दिखाकर मूल संविधान और बाबा साहब की आत्मा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे पहले संविधान को समझ लें, उनकी दादी ने संविधान को अलग करके देश में आपातकाल लगाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ