Criminal Case: भारत में कुछ राज्य, शहर, कस्बे और गांव ऐसे होते हैं जो देश के लिए मिसाल कायम करते हैं। वहीं, कुछ जगह ऐसी होती हैं जो एक गलत उदाहरण सेट कर देते हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में तीन गांव ऐसे हैं जहां के लोग इन दिनों पुलिस की हिट लिस्ट में हैं। जानकारी के मुताबिक, इन गावों में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बाकी गावों के मुकाबले काफी अच्छी है। इसका कारण यहां पर रहने वाले नौजवान हैं, जो चोरियां करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे भारत में इन लोगों के खिलाफ 1,000-1,200 मामले दर्ज होंगे।
कई जगह नौजवानों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
बोदा पुलिस स्टेशन प्रभारी रामकुमार भगत ने पीटीआई को बताया स्थानीय मामले कम हैं लेकिन इन गांवों के लोगों के खिलाफ जिसमें विशेषकर कड़िया सांसी के लोगों पर देशभर में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके बारे में हमें तभी पता चलता है जब बाहरी पुलिस हमसे संपर्क करती है। पूरे भारत में इन लोगों के खिलाफ 1,000-1,200 मामले दर्ज होंगे। रामकुमार भगत ने कहा कि आसान पैसे का लालच इन तीन गांवों के निवासियों को कानून तोड़ने के लिए प्रेरित करता है।
ये भी पढ़ें… इस आतंकी का पता बताओ, 3 लाख पाओ; जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ऐलान
14 साल के लड़के ने की करोड़ों की चोरी
हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक पांच सितारा होटल में एक शादी समारोह था। इस दौरान 14 साल के लड़के ने करीब 1.45 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी की। इसके बाद ही कड़िया सांसी, गुलखेड़ी और हुलखेड़ी नाम के गांव राष्ट्रीय अपराध मानचित्र पर आ गए हैं। स्थानीय पुलिस का अनुमान कि इन गांवो के बहुत से नौजवान लड़के लड़कियां इस तरह के अपराधों में शामिल हैं। 5,000 की आबादी वाला कड़िया सांसी अवैध गतिविधियों का केंद्र बना है।
गिरफ्तारी नहीं आसान
किसी भी केस में यहां पर गिरफ्तारी करना आसान नहीं है। 10 अगस्त को ऐसा ही एक प्रयास किया गया था। एक केस के दौरान जब पुलिस गांव में पहुंची तो वहां पर लोगों ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक, इस गांव में पुरुषों की मुकाबले इस तरह के कामों में महिलाएं ज्यादा एक्टिव हैं। जानकारी के मुताबिक, कड़िया सांसी गांव में चोरी और दूसरे आपराधों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। पुलिस का ये भी मानना है कि इस गांव के लोग अपराध करने से पहले रेकी करते हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
6 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
22 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
23 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines