इस आतंकी का पता बताओ, 3 लाख पाओ; जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ऐलान

Jammu Kashmir Terror: जम्मू कश्मीर पुलिस ने कई आतंकी हमलों में शामिल पाकिस्तानी आंतकी कमांडर के खिलाफ इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि जो भी शख्स आरोपी के बारे में जानकारी देगा, उसकी पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।

Pakistani terrorist

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर शिकंजा कसा है। पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी कमांडर की सूचना देने पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कमांडर की पहचान सुमामा उर्फ ​​इलियास उर्फ ​​बाबर के तौर पर हुई है। जो पाकिस्तान में कहीं छिपा हुआ है। यह आतंकवादी हैंडलर एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन (AMA) समेत विभिन्न सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है। भड़काऊ भाषणों से आतंकवादी गुटों में भर्ती होने के लिए वह युवाओं को उकसा रहा है। वहीं, कई आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए विभिन्न आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया करवाने के लिए कश्मीरी नेटिजंस का उपयोग कर रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस आतंकी कमांडर की कई मामलों में तलाश है।

पुलिस को ये पता नहीं लग पाया है कि सुमामा कहां से गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा है। 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को भी ऐसे मामले में बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलिस के विशेष दस्ते ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी को दबोचा था। आतंकी के ऊपर 3 लाख रुपये का इनाम NIA की ओर से घोषित किया गया था। आरोपी का नाम रिजवान था, जिसे दरियागंज इलाके से दबोचा गया था। रिजवान के साथ कई आतंकी शामिल थे, जो वीआईपी इलाकों की रेकी कर चुके थे।

आखिर पुलिस के हाथ लग गया रिजवान

जांच एजेंसी ने रिजवान को वॉन्टेड घोषित किया हुआ था। बताया जा रहा है कि इसकी एनआईए को लंबे समय से तलाश थी। मुंबई में भी आरोपी हमले करने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस ने इस आतंकी को 2018 में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। लेकिन ये आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा। स्पेशल सेल ने 2018 में भी कई आतंकियों को अरेस्ट किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ