श्रीवत्सन, भोपाल: राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्य प्रदेश के गुना थाना इलाके में स्थानीय पुलिस की सहायता से बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान नंबर के एक ट्रक में जलपाईगुड़ी से तस्करी कर लाया जा रहा 1000 किलो गांजा की खेप पकड़ी गई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए है। गुना पुलिस ने ट्रक सवार तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झालावाड़ निवासी तस्कर महेंद्र सिंह ने राजस्थान में सप्लाई के लिए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप मंगवाई है। सूचना पर डीआईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन व क्राइम ब्रांच के डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस की जीप पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की
एडीजी डॉ मेहरडा ने बताया कि शनिवार को टीम सरकारी गाड़ी से एमपी की तरफ रवाना हुई। सूचना के अनुसार पीछा कर रही सीआईडी टीम ने गुना से कुछ दूरी पहले राजस्थान नंबर के संदिग्ध ट्रक को रुकवाना चाहा तो ट्रक सवार तस्कर ने जान से मारने की नियत से पुलिस जीप पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की ओर भागने लगा।
इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत ने गुना थाना पुलिस को सूचित किया और आगे नाकाबंदी करवा ट्रक का पीछा जारी रखा। गुना बाईपास प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र के सामने नाकाबंदी में लोकल पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। पीछा करती सीआईडी की टीम भी वहां पहुंच गई। राजस्थान नंबर के उक्त ट्रक में रबर मैटेरियल भरा हुआ था, जिसके नीचे पैकेट छुपाए हुए थे।
10-10 किलोग्राम के 100 पैकेट मिले
एडीजी ने बताया कि तलाशी में 10-10 किलो के कुल 100 पैकेट मिले, जिनमें 1000 किलो गांजा भरा हुआ था। ट्रक सवार तस्कर बद्रीलाल यादव पुत्र गंगाराम (41) से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रक में गांजा जलपाईगुड़ी के पास माता बंगा क्षेत्र से लोड किया गया था। गांजा की खेप को झालावाड़ के दाता का खेड़ा निवासी महेंद्र सिंह और आगर मध्य प्रदेश निवासी कमल सिंह एवं चेन सिंह ठाकुर ने मंगवाया था। गिरफ्तार तस्कर आगर मालवा के रतन खेड़ी गांव का निवासी बताया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थ से भरा ट्रक जप्त कर तस्कर बद्री लाल यादव को एनडीपीएस एक्ट के तहत गुना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines