शुरुआती पूछताछ में सोनम का चौंकाने वाला दावा, पति की हत्या को लेकर कही ये बात

Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम और तीन सहयोगी गिरफ्तार हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में सोनम ने कई चौंकाने वाले खुअलसे किए हैं। सोनम ने बताया कि उसे अगवा किया गया था और अज्ञात जगह रखा गया था।

Indore Couple (1)

राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के खुलासे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में राजा की पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम के अलावा तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है, जो उसके संपर्क में थे और हत्या की साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सोनम ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय ट्रिप के दौरान हुई थी। सोनम ने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके गहने लूट लिए, उसे अगवा कर लिया, और फिर एक अज्ञात स्थान पर बंद कमरे में कैद कर दिया गया था।

सोनम का यह भी कहना है कि इसके बाद की घटनाओं की उसे कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि सोनम को गाजीपुर से बरामद किया गया, जहां वह एक ढाबे पर पहुंची थी। पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में ले लिया।

कहां मिली सोनम?

सोनम सोमवर की रात एक बजे के करीब गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर एक ढाबे पर पहुंची थी। जहां उसने अपने घर पर फोन करने के लिए मोबाइल की मांग की थी। ढाबा संचालक ने मोबाइल दिया तो उसने अपने भाई को फोन किया और रोते हुए बताया कि वह गाजीपुर में है। इसके बाद उसके भाई ने ढाबा संचालक से इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कहा था।

पुलिस पहुंची और सोनम को ले गई

ढाबा संचालक ने बताया कि वह परेशान थी और मुझे घर पर फोन करने के लिए मोबाइल की मांग की थी। वह रो रही थी। मैंने उससे आराम करने कल के लिए कहा और फिर पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस आई और उसको लेकर गई। इसके बाद पुलिस सोनम को लेकर अस्पताल गई। जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसकी सूचना मिलने पर मेघालय पुलिस गाजीपुर के लिए निकल पड़ी।

वहीं इस घटना में शामिल चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसमें से तीन मध्य प्रदेश से तो एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर से हिरासत में लिया गया।सभी को रिमांड पर लेकर मेघालय पुलिस जाना चाहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ