वो शख्स जिसने पुलिस को दिया सबसे बड़ा सबूत, सोनम रघुवंशी के पास नहीं बचा कोई रास्ता

Raja Raghuwanshi Murder Case : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गाइड के बयान से बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है और तीन सुपारी किलर विक्की, आकाश, और आनंद को गिरफ्तार किया गया है। गाइड अल्बर्ट पीडी के बयान से पुलिस को अहम सुराग मिला।

Indore Couple

सोनम रघुवंशी सामने आ चुकी है, पुलिस ने हिरासत में लिया है (फाइल फोटो)

इंदौर के कपल सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से बरामद किया गया है, वहीं तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। इन तीनों पर राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। सोनम इस मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही है। इस हत्याकांड में एक शख्स ने पुलिस को सबसे अहम सबूत दिया, जिसके बाद जांच में तेजी आई और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई।

विज्ञापन

राजा रघुवंशी को संभवतः आखिरी बार एक गाइड ने जिंदा देखा था। उसी गाइड के बयान से पुलिस को सबसे अहम जानकारी मिली। गाइड के अनुसार, इस हत्याकांड में तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। 23 मई को सुबह 10 बजे राजा और सोनम मावलखियात में देखे गए थे। इन्हें आखिरी बार स्थानीय निवासी और गाइड अल्बर्ट पीडी ने देखा था। अल्बर्ट ने एक दिन पहले ही दोनों को ‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखने के लिए नोंग्रियाट जाने में मदद की थी।

विज्ञापन

क्या बोले थे अल्बर्ट पीडी?

जांच के दौरान अल्बर्ट पीडी ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उन्होंने राजा और सोनम को तीन अन्य लोगों के साथ देखा था, जिनमें से कोई भी स्थानीय नहीं लग रहा था। उन्होंने बताया कि तीनों हिंदी में बात कर रहे थे, इसलिए वह बातचीत को समझ नहीं पाए। अल्बर्ट ने यह भी बताया कि वह केवल स्थानीय भाषा और अंग्रेजी बोल पाते हैं।

तीन को किया गया गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, अल्बर्ट पीडी के बयान से पुलिस को सबसे अहम सुराग मिला, जिससे जांच को नई दिशा मिली। इस हत्याकांड में विक्की, आकाश और आनंद नामक तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि ये तीनों हत्यारे हैं और सोनम ने इन्हें राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 21 मई को राजा और सोनम रघुवंशी शिलांग पहुंचे थे और एक होमस्टे में रुके थे। 22 मई को उन्होंने एक स्कूटी किराए पर ली और सोहरारिम चले गए। शाम तक वे मावलखियात पहुंचे और एक गाइड लिया। गाइड की मदद से वे शिप्रा होमस्टे में रुके। इसके बाद गाइड को उन्होंने छोड़ दिया। अगले दिन सोनम तीन अन्य लोगों के साथ दिखाई दी, और इसके बाद राजा के लापता होने की जानकारी सामने आई। किराए पर ली गई स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ