इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की नई कार्रवाई से सनसनी फैल गई है। शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में ले लिया। शिलोम पर आरोप है कि उसने आरोपी विशाल चौहान को वह फ्लैट किराए पर दिया था, जिसमें हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी छिपी हुई थी। अब इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है कि सोनम और राजा का बैग कहां गायब था और उसमें क्या-क्या सामान मिला।
दरअसल, पुलिस को एक काले बैग की तलाश थी। इसका अहम सुराग एक ऑटो चालक से मिला। यह ऑटो रैपिडो ऐप से 3 मई को नंदबाग से बुक किया गया था, जिसमें वह बैग रखा गया था। बाद में हीराबाग में एक युवक ने यह बैग रिसीव किया। जांच में साफ हुआ कि यह वही बैग था, जो राजा और सोनम का था और जिसे घटना के बाद फ्लैट में छिपा दिया गया था।
बैग में क्या क्या मिला?
इसके बाद एसआईटी टीम ने 3 से 10 जून तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें शिलोम अपनी कार में बैग ले जाते हुए नजर आया। यही वह बैग था जिसमें देसी पिस्टल, पांच लाख रुपये नकद, राजा की चेन, मोबाइल फोन, सोनम के कपड़े और आभूषण रखे गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि पहले राजा की हत्या गोली मारकर करने की साजिश रची गई थी और इसके लिए ही राजा ने पिस्टल खरीदी थी।
पुलिस ने शिलोम को किया गिरफ्तार
जब एसआईटी ने शिलोम को पूछताछ के लिए फोन किया, तो वह टालमटोल करने लगा और फिर फोन बंद कर फरार होने की कोशिश की। लेकिन शिप्रा थाना पुलिस को सूचना दी गई और टोल नाके पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शिलोम ने स्वीकार किया कि उसने बैग को अपने घर में छिपा रखा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एमवाय अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो चुका है कि शिलोम ने न सिर्फ फ्लैट उपलब्ध कराया, बल्कि सबूत छिपाने और आरोपी की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण उसे इस केस में सह-अभियुक्त बनाया गया है और जल्द ही उसे शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।
बैग का क्या हुआ?
शिलोम ने बैग को नष्ट कर दिया था। उसने उसे आग के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर मेघालय पुलिस उस स्थान पर पहुंची, जहां बैग जलाया गया था। वहां से बचे हुए सबूत इकट्ठा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines