Raja Raghuvansi Accused Name Reveal: इंदौर के कारोबारी मिसिंग केस में पकड़े गए सातों आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपियों की पहचान राज कुशवाहा के अलावा विक्की ठाकुर, सागर निवासी आनंद, ललितपुर निवासी राघवेंद्र राजपूत, आकाश राजपूत, राजेंद्र राजपूत और राम नरेश राजपूत के तौर पर हुई है। इंदौर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपियों पर बड़ा खुलासा होगा। सोनम रघुवंशी भी आज यूपी के गाजीपुर से मिल गई है। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम के ही आरोपियों को अपने पति को मारने की सुपारी दी थी।
ललितपुर से पकड़े गए 4 आरोपियों के नाम
मेघालय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी मर्डर केस में चार आरोपियों को झांसी के ललितपुर से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राघवेंद्र राजपूत, आकाश राजपूत, राजेंद्र राजपूत और राम नरेश राजपूत के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपी मूलरूप से इंदौर में रहने वाले हैं जो हाल ही में ललितपुर में शिफ्ट हुए थे। कल रात को ही मेघालय पुलिस की टीम ललितपुर पहुंची थी। यूपी पुलिस की मदद से मेघालय पुलिस ने ललितपुर से 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्र ये चारों सोनम केस से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ेंः कौन है सोनम रघुवंशी? जिस पर पति राजा की हत्या का इल्जाम, पति-भाई ठहरा रहे बेगुनाह
गाजीपुर के ढाबे पर मिली सोनम
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जानकारी दी कि सोनम नंदगंज क्षेत्र के एक ढाबे पर मिली थी। पहले उसने अपने परिजनों से संपर्क किया, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सोनम को वन स्टॉप सेंटर में रखकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है ताकि हत्या की साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो सके।
एक गाइड की थ्योरी से सुलझा केस
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मिसिंग केस में शिलांग के गाइड ने दावा किया था कि उसने 23 मई को सोनम और राजा को देखा था और जिस दिन वह लापता हुए उस दिन उनके साथ तीन और लोग थे। पुलिस तुरंत इन तीनों लोगों के पीछे पड़ गई थी, क्योंकि गाइड के बयान के आधार पर कुछ सवाल थे, जिसका पुलिस को जवाब चाहिए था। राजा सोनम वो तीन राजदार कौन हैं? मिसिंग से पहले क्या बात हुई? राजदार क्या सब जानते हैं? नए सीसीटीवी में कितने चश्मदीद गवाही देंगे। इंदौर से हनीमून पर राजा रघुवंशी का कातिल कौन? पकड़े गए आरोपी पूछताछ में सब खुलासे करेंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines