Raja Raghuvanshi Sonam News: इंदौर के कपल के गायब होने की गुत्थी उलझती ही जा रही है। ये कपल हनीमून के लिए मेघालय के नोंगरियाट गांव पहुंचा था। जिसके बाद अचानक से गायब हो गया। युवक राजा रघुवंशी का शव तो लंबी छानबीन के बाद मेघालय के सोहरा में वेइसाडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई से बरामद किया गया, लेकिन उसकी पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल पा रहा है। राजा की हत्या हुई थी। घटनास्थल से दाओ (चाकू) और रेनकोट भी मिला था। ये कपल ओसरा हिल्स से 23 मई की शाम के बाद से लापता हो गया था।
हालांकि जहां राजा का शव बरामद हुआ, वहां से लगभग 25 किलोमीटर दूर ही किराए पर ली गई स्कूटी भी बरामद हो गई। अब लोकल पुलिस एनडीआरएफ के साथ मिलकर सोनम को ढूंढ़ने में जुटी है। वहीं राजा रघुवंशी के परिजनों ने सोनम का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। आइए अब जानते हैं कि डबल डेकर रूट ब्रिज क्या है, जिसे देखने मेघालय के नोंगरियाट गांव पहुंचा था इंदौर का ये कपल।
गांव में हैं कई शानदार पुल
नोंगरियाट मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक स्थित गांव है। यह गांव प्राकृतिक सुंदरता और जीवित जड़ पुलों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित डबल-डेकर सस्पेंशन ब्रिज जिंगकिएंग नोंगरियाट को देखने टूरिस्ट पहुंचते हैं। गांव में कई पुल हैं, जिन्हें पेड़ों की जड़ों से बनाया गया है। इन्हें यहां के स्थानीय नागरिकों ने जड़ों को जोड़कर तैयार किया है। यहां स्थित झरने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। खास बात यह है कि इस गांव और खूबसूरत जगह को देखने के लिए 3 किलोमीटर से ज्यादा पैदल और 3500 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। ये जगह प्राकृतिक तालाब, झरने और प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है।
कई फिल्मों में दिखी लोकेशन
इस जगह को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। बीबीसी की ओर से ह्यूमन प्लैनेट श्रृंखला में इसे दिखाया गया है। वहीं जापान में असाही टीवी के लिए यहां शूट किया गया था। टूरिस्ट यहां कैंपिंग करते नजर आते हैं। मेघालय टूरिज्म की वेबसाइट के अनुसार, इसकी शिलांग से दूरी लगभग 65 किलोमीटर है। दो दिन, एक रात का किराया 2,800/- रुपये प्रति व्यक्ति है। मानसून के मौसम के दौरान यहां पड़ोसी गांव लाइटकिन्स्यू में शानदार झरना देखने को मिलता है। यह पड़ोसी गांव टिर्ना से भी जुड़ा है। जोकि भारत के सबसे ज्यादा बारिश वाले स्थान चेरापूंजी के पास है। यहां के पुल ग्रामीणों के लिए पानी को पार कर दूसरी तरफ पहुंचने का एकमात्र साधन हैं।
घने जंगलों से घिरा है रास्ता
गांव का रास्ता घने जंगल से घिरा है। यहां जाने के लिए सीमेंट की बनी सीढ़ियां हैं। ये सीढ़ियां घाटी के निचले हिस्से तक पहुंचती हैं फिर नदी को पार करने के बाद ऊपर की ओर जाती हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ऐसी जगह गायब करेंगे, कोई नहीं ढूंढ पाएगा’, राजा रघुवंशी मामले में भाई का चौंकाने वाला खुलासा, रखा 5 लाख का इनाम
यहां से गायब हुआ कपल
हनीमून मनाने गए राजा का शव 11 दिन बाद बरामद हुआ था। उसका एक ऑडियो भी सामने आया था। हाल ही में कपल का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह शिलांग के किसी होटल में चेकइन कर रहे थे। इस मामले में राजा रघुवंशी के भाई ने नया दावा किया है। उसने कहा कि सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को धमकी मिली है। कुछ स्थानीय लोगों ने कहा है कि तुमने मेघालय को बदनाम किया है, हम तुम्हें गायब कर देंगे।
ये भी पढ़ें: इंदौर के सोनम-राजा रघुवंशी का नया वीडियो आया सामने, आखिरी बार होटल में दिखे थे एक साथ
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines