हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजा रघुवंशी के पड़ोसियों ने राज कुशवाह पर किया ये खुलासा, परिवार की आंखों में ऐसे झोंक रहा था धूल

Raj Kushwaha Connection Raja Raghuvanshi Family : राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने राज समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सोनम को लेकर गाजीपुर जा रही है। इस बीच राजा रघुवंशी के पड़ोसियों ने राज कुशवाह पर बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन
राजा और सोनम रघुवंशी।

Raj Kushwaha Connection Raja Raghuvanshi Family : मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी के पड़ोसियों ने आरोपी राज कुशवाह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि कैसे राज कुशवाह राजा रघुवंशी के परिवार की आंखों में धूल झोंक रहा था और उसका सोनम से क्या कनेक्शन था?

इंदौर में राजा रघुवंशी के पड़ोसियों ने कहा कि राज कुशवाह सोनम के घर आता जाता था। राजा रघुवंशी की डेड बॉडी जिस दिन इंदौर आई थी, उस दिन राज कुशवाह भी मौके पर मौजूद था। वह राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। वह सोनम के पड़ोसियों को गाड़ी में लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें : कौन है वो पुलिस ऑफिसर? जिसने सुलझाई राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री, इस तरह खुला राज

विज्ञापन

रघुवंशी मां ने कही बड़ी बात

इस बीच राजा रघुवंशी की मां ने बताया कि घरवालों की इच्छा के बिना सोनम ने ही राजा रघुवंशी को असम और मेघालय जाने के लिए उकसाया था। उनके मना करने के बावजूद कामाख्या निकलने से पहले सोनम के कहने पर राजा रघुवंशी ने अपनी मां के पास रखी चेन पहनी थी। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से सोनम और राज के बीच अफेयर था। राज सोनम के भाई की प्लाईवुड कारोबार में मैनेजर था।

यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी के हत्यारों का पहला वीडियो आया सामने, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया जाएंगे पेश

विज्ञापन

मेघालय पुलिस ने शिलांग के मावलखियाट गांव में गोल्डन प्वाइंट ढाबा के पास सोहरिम इलाके के तमाम टेलीफोन टावर की लोकेशन और सीडीआर निकाली थी, जिसमें मध्य प्रदेश की लोकेशन के पांच मोबाइल नंबर मिले थे, जिनमें राजा और सोनम के अलावा आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर के मोबाइल शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, सोनम न सिर्फ राज कुशवाहा से लगातार संपर्क में थी, बल्कि अपनी लोकेशन भी भेजी थी।

पुलिस को आरोपियों पर ऐसे हुआ शक

इस पूरे क्रिमिनल मामले में राज इंदौर से ही सोनम, आनंद आकाश और विशाल से संपर्क में था। मेघालय पुलिस ने 8 जून को इंदौर पुलिस को सूचना दी कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में जिन तीन पर शक है, वे इंदौर मैं मौजूद हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मेघालय पुलिस के इनपुट पर आकाश विक्की और राज कुशवाहा को उठाया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola