Raja Raghuvanshi murder case Court Decision: इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड केस पर सुनवाई करते हुए मेघालय कोर्ट ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. आरोपियों के खिलाफ अदालत ने औपचारिक रूप से भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 238 (ए) (साक्ष्यों का गायब होना) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आरोप तय किए गए हैं. आरोपियों में राज कुशवाहा को मामले का मास्टरमाइंड बताया गया है, उसके साथ सोनम रघुवंशी, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को आरोपी बनाया गया. इसके अलावा मेघालय पुलिस ने आज इस मामले में नई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर तीन अन्य आरोपियों लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स के नाम जोड़े.
चार्जशीट में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे
इससे पहले मेघालय पुलिस की ओर से दर्ज 790 पन्नों की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सायम के मुताबिक, पुलिस ने चार्जशीटमें सोनम रघुवंशी को मास्टरमाइंड तथा राज कुशवाह और उसके तीनों दोस्तों को सह आरोपी करार दिया था. वहीं, सबूतों को मिटाने के आरोपों को तीन अन्य सह आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट फाइल करने की बात कही गई थी, जो आज मेघालय पुलिस ने अलग से फाई कर दी. उस चार्जशीट में लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स सबूतों को मिटाने के आरोप हैं.
क्या था राजा रघुवंशी मर्डर केस?
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गए थे. 23 मई को कपल लापता हुआ, 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ, तब अटकलें थीं कि सोनम के साथ भी कोई अनहोनी हु़ई होगी. 8 जून को जब यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी सामने आई तो सारा केस ही बदल गया. शिलांग पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के साथ मिलकर पति को मरवाया. शुरुआती जांच के बाद सोनम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग जेल भेज दिया गया. अब तक पुलिस दो बार सोनम से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है.
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines