Raja Raghuvanshi Murder Case Latest Update: हत्या से पहले राजा रघुवंशी की आखिरी तस्वीर सामने आई है, जो कामाख्या देवी मंदिर की है। दर्शन करने के बाद राजा ने यह तस्वीर खिंचवाई थी, जिसमें जहां राजा अकेला दिख रहा है। उसके माथे पर टीका लगा है। सोनम ने जिद करके राजा को कामाख्या मंदिर जाने के लिए मनाया था, क्योंकि सोनम ने राजा को कहा था कि जब तक मंदिर में दर्शन नहीं करेंगे, तब तक उनके बीच में दूरियां ही रहेंगी। सोनम की जिद के कारण की राजा हनीमून के लिए शिलांग गया, नहीं तो उसने हनीमून के लिए थाईलैंड जाने का प्लान बनाया था।
यह भी पढ़ें:20 लाख सुपारी, 10 सबूत, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स; राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 बड़े अपडेट्स
गुवाहाटी में भी रुके थे तीनों आरोपी
शिलांग पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा और सोनम का पीछा करते हुए तीनों आरोपी भी गुवाहाटी गए थे। वे आनन्द लॉज में रुके थे। आकाश, विशाल ओर आनंद तीनों ने लॉज में रुकने के लिए अपने आप को स्टूडेंट बताया था। 19 मई की रात को वे गुवाहाटी में रुके और 20 मई की सुबह निकले। सोनम-राजा का पीछा करते हुए शिलांग गए। तीनों ने गुवाहाटी से ही वारदात में इस्तेमाल हथियार खरीदा था। पुलिस को शक है कि राजा को सबसे पहले गुवाहाटी में ही मार डालने का प्लान था, लेकिन शायद मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें:राजा रघुवंशी केस में नया खुलासा, सोनम के ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
23 मई को की गई राजा की हत्या
बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। 21 मई को राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलांग गया, जहां सोनम ने 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ मिलकर राजा की हत्या करके शव को खाई में फेंक दिया। तीनों कॉन्ट्रैक्टस किलर्स सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा के दोस्त थे। चारों ने मिलकर राजा की दाओ से वार करके हत्या की और शव खाई में फेंक दिया।
राजा और सोनम से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस तलाश करने में जुटी तो 2 जून को खाई से राजा का शव बरामद हो गया। सोनम लापता थी, लेकिन हत्या के 17 दिन बाद 9 जून को पुलिस ने उसे गाजीपुर के ढाबे से बरामद किया। अन्य 4 आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद ही राजा हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
यह भी पढ़ें:मंगलसूत्र ने कैसे खोला सोनम का राज, पुलिस को इस तरह मिली थी लीड
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines