राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और नई-नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं। अब राजा की हत्या के बाद इंदौर में सोनम को छुपाने के लिए घर देने वाले प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इसी मामले की जांच के दौरान एक अन्य लड़की का जिक्र भी सामने आया था, जिसके बाद सोनम के समलैंगिक होने की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन अब इस पर सोनम के भाई गोविंद ने प्रतिक्रिया दी है।
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमने मांग की है कि सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राजा का परिवार नार्को टेस्ट की मांग कर रहा है और सरकार इसे मानती है तो यह ठीक है, लेकिन जब पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और आरोपियों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है तो अब उन्हें सीधे सजा दी जानी चाहिए।
बहन के समलैंगिक होने पर क्या बोले गोविंद?
वहीं, बहन को समलैंगिक कहे जाने पर गोविंद ने कहा कि यह सब अफवाहें हैं और गलत हैं। इस तरह की बातें फैलाने से लोगों को बचना चाहिए। अभी तक जो मुझे समझ आया है, उसके मुताबिक वह (सोनम) सिर्फ ऑफिस में रहती थी। सत्य सामने आना चाहिए और जांच को गलत दिशा में नहीं ले जाना चाहिए।
गोविंद ने यह भी बताया कि शिलॉन्ग पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है और अब जांच कर रही है। हाल-फिलहाल में उनसे हमारा कोई संपर्क नहीं हुआ है, लेकिन जब भी कॉल आएगी, तो मुझे जरूर जाना होगा। उन्होंने कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
पुलिस सोनम और राजा रघुवंशी से जुड़ी तमाम चीजों की जांच कर रही है, जिसमें उनके बैग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को अब तक एक बैग नहीं मिल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला कि उनका एक बैग गायब है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी बैग में हत्या के समय के सारे डिजिटल और फिजिकल सबूत मौजूद हैं। अब पुलिस इसकी तलाश इंदौर में भी कर रही है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
7 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines