Rahul gandhis rally in madhya pradesh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के काला पीपल में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमपी की सरकार चुने लोगों के लिए काम करते हैं। देश में पहली बार किसानों से टैक्स वसूले जा रहे हैं। किसानों को दबाने के लिए कानून लाए गए। ये सब काले कानून थे। अगर पीएम किसानों के लिए कानून लेकर आए, तो किसान सड़कों पर क्यों उतरे थे। हमने एमपी में जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। एमपी भ्रष्टाचार का सेंटर है, जहां रोज तीन किसान मर रहे हैं।
एमपी में किसानों ने बीजेपी का मोह छोड़ दिया है। राहुल गांधी ने गौतम अडानी का नाम लेते हुए कहा कि सिर्फ दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। राजस्थान में आज हर प्रकार की सर्जरी और इलाज जनता को दिया जा रहा है। सरकार जनता के लिए होनी चाहिए। महाकाल कॉरिडोर में बीजेपी ने भ्रष्टाचार किया है। मेरी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया। सिर्फ अडानी की रक्षा करने के लिए। लेकिन मैं सच्चाई बोलता हूं।
यह भी पढ़ें-मणिपुर हिंसा के बीच सीएम बोले-दोषियों को नहीं बख्शेंगे, कई इलाकों से 9 घंटे हटाया गया कर्फ्यू
सब जगह आज अडानी ही अडानी
राहुल गांधी ने कहा कि आज पोर्ट्स से लेकर हर जगह अडानी ही दिखाई देंगे। अडानी किसानों की जेब से रोज पैसा निकाल रहे हैं। चाहे वो खाद में निकाल रहे हों या तेल में से। दो लोगों की जेब में पैसा क्यों जा रहा है। मीडिया भी 24 घंटे शिवराज चौहान या पीएम मोदी को दिखाता है। क्योंकि इनका कंट्रोल भी अडानी के हाथ में है। एमपी में पेपर लीक होते हैं। बीजेपी महिला आरक्षण की बात करती है। हमारे सवालों का जवाब बीजेपी नहीं देती है।
हमने आरक्षण को लेकर कहा था कि महिला आरक्षण से पहले सर्वे की लाइन हटाएं। दूसरी लाइन थी इसको डीनोटिफिकेशन की। इससे महिला आरक्षण 10 साल बाद होगा। इसलिए इन लाइनों को बदलने की मांग की थी। लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर भी जब हमने सवाल किया, तो पीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। मोदी खुद को ओबीसी का नेता कहते हैं, लेकिन ये सब क्यों नहीं किया।
कांग्रेस के 3 सीएम ओबीसी से
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी चार सरकारों में 3 सीएम ओबीसी है। कानून बीजेपी के लोग नहीं बनाते। आरएसएस कानून बनाता है। 90 लोग पूरी केंद्र सरकार को चलाते हैं। यही डिसाइड करते हैं कि पैसा कहां जाना है। कहां लगना है। सिर्फ 90 अफसरों के हाथ में देश को चलाने की पावर है। मोदी कहते हैं कि ओबीसी की भागीदारी सरकार में है।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को ओबीसी की आबादी तक पता नहीं है। क्योंकि कास्ट सेंसस नहीं होने के कारण कोई नहीं जानता। लेकिन भारत में इनकी आबादी 50 परसेंट है। 90 में सिर्फ 3 ही अफसर ओबीसी हैं। तीन साल पहले कोई ओबीसी अफसर 90 में नहीं था। मोदी ओबीसी, दलितों और आदिवासियों के लिए काम नहीं करते हैं। वे सिर्फ आपका ध्यान इधर-उधर करते हैं।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
9 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
13 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
13 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
14 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
15 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
19 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines