Rahul Gandhi Shajapur Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को मध्यप्रदेश के शाजापुर कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां पहुंचे। यह चुनावी साल में उनका मध्यप्रदेश का पहला दौरा है। राहुल गांधी यहां कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, एक तरफ गांधी हैं और दूसरी तरफ गोडसे।
यह विचारधारा की लड़ाई
इस यात्रा में आयोजित सम्मेलन में राहुल ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस है, तो दूसरी ओर RSS और बीजेपी। एक और नफरत, हिंसा, अहंकार है वहीं, दूसरी ओर मोहब्बत, आदर और भाईचारा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भी ये जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं, गुस्सा पैदा करते हैं।
सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए
राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए, किसी संगठन और एक-दो बड़े उद्योगपति के लिए नहीं। उन्होंने आगे कहा कि पार्लियामेंट में मैंने अडाणी की बात उठाई, जैसे ही भाषण दिया, वैसे ही बीजपी ने अडाणी की रक्षा के लिए लोकसभा सदस्यता कैंसिल कर दी। वे किसानों-लोगों की जेब से हर रोज पैसा ले रहे हैं। मीडिया का रिमोट भी अडाणी के हाथ में है।
50 प्रतिशत है ओबीसी की आबादी
राहुल ने कहा कि देश में बीजेपी की 10 साल से सरकार है। हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते और निर्णय लेते हैं। मैं हिंदुस्तान के सभी ओबीसी से पूछना चाहता हूं कि इन 90 अफसरों में से ओबीसी कितने हैं? ओबीसी की आबादी हिंदुस्तान में 50% है, जबकि 90 में से 3 अफसर ओबीसी के हैं। उन्होंने आगे कहा कि 3 साल पहले नरेंद्र मोदी की सरकार में 0 अफसर ओबीसी के थे। मोदी दलित-आदिवासियों के लिए काम नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें-MP: पति ने डंडे से पीटकर की पत्नी की हत्या, फोन कर साले को कहा- आकर लाश ले जाओ
कमलनाथ ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी का समय आ गया
इस अवसर पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी का समय आ गया, इन्होंने 50% कमीशन की व्यवस्था बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि 18 वर्षों से शिवराज सिंह ने प्रदेश को बर्बादी में घसीटा है। उनकी घोषणा और झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने सौदे से सरकार बनाई है, इन्हें रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए।
बता दें कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। इस यात्रा की शुरुआत प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के 7 प्रमुख नेताओं ने की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines