Narmada River Ghat Prohibit Alcohol and Meat Consumption: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन सुशासन भवन में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस बैठक को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने मां नर्मदा नदी के जल को निर्मल और अविरल प्रवाह बनाए रखने के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मां नर्मदा नदी को प्रदेश की जीवनदायनी बताया और सख्त निर्देश देते हुए नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद करने के लिए कहा।
नर्मदा नदी के पास बंद हो मांस-मदिरा का उपयोग
बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नर्मदा नदी के तट पर बसे धार्मिक नगरों और धार्मिक स्थलों या फिर उनके आसपास के इलाकों में मांस-मदिरा का उपयोग पूरी तरह से बंद हो। इसके साथ ही उन्होंने नदी में मशीनों से खनन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में नर्मदा किनारे 430 प्राचीन शिव मंदिर और दो शक्तिपीठ विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नर्मदा नदी के आसपास चलने वाली गतिविधियों पर सेटेलाइट इमेजरी और ड्रोन टेक्नोलॉजी के जरिए भी नजर रखी जाए। उन्होंने नर्मदा नदी की सफाई को लेकर निर्देश दिया कि मां नर्मदा में स्वच्छता बनाए रखते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: ‘सरकारी योजनाओं की सफलता के लिए जन-भागीदारी जरूरी’, कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
जल स्त्रोतों को बचाना बेहद जरूरी
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा राज्य के सभी लोगों के लिए श्रद्धा, विश्वास और आस्था का केंद्र है। मां नर्मदा केवल नदी नहीं, हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है। कंज्यूमर ओरिएंटेड लाइफस्टाइल की वजह से प्रकृति और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। इसके दुष्प्रभावों से नदियों का भी पानी खराब हो रहा है। नदियों और बाकी जल स्रोतों को इससे बचाना जरूरी है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines