MP News: बीजेपी से निष्कासित किए गए प्रीतम लोधी की फिर से बीजेपी में वापसी हो सकती है। क्योंकि तीन मार्च को शिवपुरी जिले के पिछोर में एक बड़ा कार्यक्रम होना है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। ऐसे में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि प्रीतम लोधी वापसी कर सकते हैं। बता दें कि प्रीतम लोधी ब्राहम्णों और कथावाचकों पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे।
VD शर्मा ने दिए संकेत
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रीतम लोधी बीजेपी में वापसी करने वाले हैं। इस पर वीडी शर्मा ने कहा कि ‘बीजेपी बड़ा दल है। अगर लोगों को लगता है कि मैं पार्टी में रहकर समाज और देश के लिए कुछ कर सकता हूं, तो ऐसे लोगों का स्वागत है।’ जिससे इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वह जल्द ही पार्टी में वापसी कर सकते हैं।
लोधी ने भी दिए वापसी के संकेत
खास बात यह है कि वीडी शर्मा के अलावा प्रीतम लोधी ने भी बीजेपी में वापसी के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि अगर जनता कहेगी कि पार्टी में शामिल हो हो जाओ तो वह वापसी कर सकते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी उनकी बात हुई है। लेकिन पार्टी में वापसी का फैसला जनता को करना है। बता दें कि प्रीतम लोधी पिछोर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में यहां 3 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को लेकर गहमागमी शुरू हो गई है।
दरअसल, प्रीतम लोधी ने ब्राहम्णों और कथावाचकों पर विवादित बयान दिया था। जिस पर प्रदेश के सियासी गलियारों में जमकर हल्ला मचा था। बाद में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन अब चुनावी साल में उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई हैं। बता दें कि प्रीतम लोधी सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार भी हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
13 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
13 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
14 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines