PM Modi Will Visit Balaghat: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार चुनावी सभाएं की जा रही हैं। इसी तहत राज्य में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों द्वारा रैली और रोड शो का आयोजन किया जा रहा हैं। बीते दिन ही जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो था। अब अगले दिन 9 अप्रेल को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश में आगमन होने जा रहा हैं। दरअसल, 9 अप्रेल को बालाघाट में पीएम मोदी आने वाले हैं। बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वागत की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बालाघाट में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
जानकारी के अनुसार बालाघाट के उत्कृष्ट स्कूल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली का आयोजन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पक्का हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे बालाघाट पहुंचेंगे। उसके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मददेनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा में कई वरिष्ठ अधिकारी सहित 4 हजार जवान तैनात रहेंगे। एक दिन पहले से ही कार्यक्रम स्थल सहित जिन स्थान से प्रधानमंत्री का कारवाई गुजरेगा वहां पर सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं। सेना के हेलीकॉप्टर और ड्रोन से आसमान में और डॉग स्क्वाड के माध्यम से सुरक्षा को लेकर पल-पल की निगरानी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा; कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पर लगा आरोप, RSS का दावा- गलत तरीके से हासिल किया NAAC ग्रेड
ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम
बता दें कि पीएम मोदी का बालाघाट में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 10 साल पहले इसी कार्यक्रम स्थल में चुनावी सभा के लिए आए थे। उस समय बस अंतर यह था कि वह प्रधानमंत्री नहीं थे। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद बालाघाट में यह उनका चुनावी पहला दौरा होने जा रहा है। नक्सल प्रभावित जिले होने के कारण यहां के कार्यक्रम पर सबकी निगाहें हैं। कई मायनों में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines