'कांग्रेस ने करवाया महिमा मंडन', पीएम मोदी बोले- 370 के बाद देश नहीं अंदर ही अंदर जल रहा विपक्ष

PM Narendra Modi Rargets Congress in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को मध्य प्रदेश के पिपरिया पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 370 के बाद देश नहीं, बल्कि विपक्ष अंदर ही अंदर जल रहा है।

PM Narendra Modi Rargets Congress in MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi Rargets Congress in MP: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बायनबाजी का सिलसिला जारी है। इसके साथ प्रदेश में पार्टी प्रचार के लिए पार्टियों के स्टार प्रचारकों का आना भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नर्मदापुरम पहुंचे। यहां उन्होंने होशंगाबाद जिले के पिपरिया में एक विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मंच पर किसानों के लिए कई योजनाओं को शुरू करने की बात कही। साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का निशाना 

चुनावी सभा के संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को जब मर्जी तब पत्ते के महल की तरह गिरा देती थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपना इतिहास लिखवाया, खुद का महिमा मंडन करवाया है। पीएम मोदी ने कहा कि अब जब एक गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना है तो कांग्रेस वाले अफवाह फैला रहे हैं कि मोदी आया तो संविधान पर खतरा हो जाएगा, लेकिन बाबा साहब के संविधान के कारण गरीब का यह बेटा प्रधानमंत्री बन पाया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही थी कि आया तो देश में आग लग जाएगी, लेकिन 370 हटाने के बाद भी देश में आग नहीं लगी। बल्कि कुछ पार्टियों के दिलों और दिमाग में जलन की आग लगी है। जलन की आग उनके दिलों और दिमाग को अंदर ही अंदर से जला रही है।

पीएम मोदी ने की सीएम मोहन की तारीफ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया में अस्थिरता है, ऐसे में भारत एक मजबूत और सशक्त बना है। इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम मोहन यादव की भी तारीफ की। उन्होंने मोहन यादव प्रदेश में अच्छी तरह से मोदी की गारंटी पूरी कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि सीएम मोहन यादव भी एक गरीब घर के बेटे हैं, इसलिए वह प्रदेश के लोगों की भावनाओं को समझते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ