PM Modi Targets Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 9 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं आज प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया गया है। पीएम मोदी ने यहां भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर और झाबुआ रतलाम सीट की प्रत्याशी अनिता नागर के लिए वोट करने की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से नफरत करती है। इसलिए कांग्रेस अफवाह उड़ा रही हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वह संविधान बदल देगा।
कांग्रेस पर पीएम मोदी का वार
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब एक नई अफवाह उड़ा रही है, वह कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गईं तो वह संविधान बदल देगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर बाबा साहब का संविधान ना होता तो मोदी इस जगह पर नहीं होता। अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आज भी देश में एक ही परिवार का शासन होता और उनका ही नाम चलता, काम करने वालों को कोई जानता भी नहीं। लेकिन यह बाबा साहब के संविधान की ताकत है कि देश की जनता ने नामदार को हटाकर देश कामदार को पद पर बैठाया है। इसी वजह से कांग्रेस बाबा साहब से नफरत करती है।
यह भी पढ़ें: वोटिंग के बीच CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर वार, बोले- उन्हें माफी मांगनी चाहिए
अफवाह फैला रही कांग्रेस
इसके साथ ही पीएम मोदी ने भाजपा 400 पार पर कांग्रेस की तरफ से आ रहे बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस वालों के दिमाग पर वोट बैंक का ताला लगा हुआ है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को मोदी की 400 सीट चाहिए ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को फिर से वापस लाकर के चिपकना दे। मोदी को 400 सीट चाहिए ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला ना लगा दे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
3 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
5 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
23 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
23 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines