PM Narendra Modi praised Gwalior Airport Work: मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो गया है और रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली इस कार्यक्रम में शमिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सीएम यादव और नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया को एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ 16 महीने में ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा करके ग्वालियर ने देश में तेज गति के साथ काम बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
पीएम मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण 16 महीने के अंदर पूरा हो गया। अपने इस काम के साथ ग्वालियर ने पूरे देश के सामने द्रुत गति से कार्य शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही ग्वालियर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन देश में तेज गति हो रहे विकास का प्रमाण भी दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार दिन-रात देश में सभी परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए बिना रुके काम कर रही है। इसके अलावा देश में सभी के लिए विमान यात्रा को अधिक सहज और सुलभ बनाने का काम लगतार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के श्रमिकों पर मेहरबान हुए CM मोहन यादव, मजदूरों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं
14 एयरपोर्ट परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी बताया कि देश के सभी छोटे शहरों पर हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश में हवाई सेवाओं का यह विस्तार औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने 9,811 करोड़ रुपये की लागत से देश के 14 एयरपोर्ट परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines