PM Modi Praised Indore in ‘Mann Ki Baat’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार एक बार फिर से प्रदेश का रौशन हो गया। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ के दौरान मध्य प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के काम की काफी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि अपनी सफाई के लिए पहचाने जाने वाले शहर इंदौर ने एक बार फिर से एक अनूठा काम किया है। इंदौर में एक ही समय पर लाखों पौधों का रोपण किया गया है।
पीएम मोदी ने की इंदौर की तारीफ
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पिछली ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा की थी। देश के अलग-अलग जगहों पर इस अभियान के तहत काफी अच्छे कार्य किए गए। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक शानदार कार्यक्रम हुआ, जिसमें इस अभियान के तहत एक ही दिन में एक साल में लाखों पौधे लगाए गए। पीएम मोदी ने इंदौर के लोगों की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग पौधा लगाने की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ताकि आपके के काम से दूसरे लोग भी प्रेरित हो और अभियान का हिस्सा बने।
यह भी पढ़ें: MP: बेहद खास होगी बाबा महाकाल की दूसरी सवारी, 350 पुलिस जवानों की स्पेशल बैंड करेगा परफॉर्म
सीएम मोहन यादव की कोशिश
बता दें कि, सीएम मोहन यादव की खास कोशिशों और प्रोत्साहन के जरिए मध्य प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निरंतर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसमें अभियान में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी पौध-रोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा सीएम मोहन ने प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को भी इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines