PM Modi Inaugurated Rs 17 Thousand Crore Projects in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए देश के सभी राज्यों को विकसित करने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की भी काफी मदद मिल रही है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित मध्य प्रदेश के तहत राज्य को कई बड़ी सौगातें दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रिमोट द्वारा मध्य प्रदेश में 17 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
MP को पीएम मोदी की सौगात
पीएम मोदी द्वारा राज्य को दी गई 17 हजार करोड़ रुपये की इस सौगात में से 5512.11 करोड़ रुपये की लागत के साथ अपर नर्मदा परियोजना एवं राघवपुर और बसानिया 2 बहुउद्देशीय सिंचाई प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया गया। 762.93 करोड़ रुपये की लागत के साथ 6 अति उच्चदाब विद्युत सब सेंटर्स का भूमिपूजन किया। 16 नगरी निकायों की जलप्रदाय परियोजना के लिए 939 करोड़ रुपये दिए गए। 3890 करोड़ रुपये की लागत से 29 संसदीय क्षेत्र में आधार संरचना विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुरैना में 222.81 करोड़ रुपये की लागत से फुटवेयर, सहायक और मेगा लेदर सामग्री क्लस्टर के निर्माण के काम का भूमिपूजन किया।
यह भी पढ़ें: वेस्ट मैनेजमेंट में मध्य प्रदेश सबसे आगे, भोपाल की इस CNG यूनिट में इन्वेस्ट होंगे 120 करोड़
इन प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन
इसके अलावा पीएम मोदी ने इंदौर में 186.70 करोड़ रुपये की लागत से प्लग एंड प्ले पार्क का निर्माण, मंदसौर में 99.14 करोड़ रुपये की लागत से इंडस्ट्रलिस्ट एरिया (जग्गीखेडी फेस-2) का निर्माण काम, पीथमपुर सेक्टर 1,2,3 एवं एसईजेड 1, 2 में 93 करोड़ रुपये की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने का काम और 111 करोड़ रुपये की लागत से बढ़नी नगर की एकीकृत विकास योजना काम का भूमिपूजन किया।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
5 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
6 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines