Pravasi Bhartiya Sammelan: इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर की जमकर तारीफ की, पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की बात सुनती है, क्योंकि भारत में स्किल कैपिटल का सामर्थ्य है। पीएम ने कहा कि आज भारत में काम करने के लिए जज्बा और ईमानदारी दोनों है। इस दौरान पीएम ने इंदौर को स्वच्छता और स्वाद की राजधानी बताया।
इंदौर दुनिया में लाजवाब
पीएम मोदी ने इंदौर और यहां के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि ‘पीएम ने कहा कि लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि इंदौर केवल एक शहर नहीं है बल्कि इंदौर का एक दौर है। जो समय से आगे चलता है, क्योंकि इंदौर अपने आप में एक पूरी विरासत को समेटे हुए हैं।’
इंदौर स्वाद राजधानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर को स्वच्छता के साथ स्वाद की राजधानी भी बताया, पीएम ने कहा कि इंदौर केवल स्वच्छता की राजधानी नहीं है, बल्कि स्वाद की भी राजधानी है, क्योंकि इंदौर में नमकीन, साबूदाने की खिचड़ी, समोसे, कचौरी, शिकंजी सबके कुछ है, जो इन्हें एक बार देख लेता है, उसके मुंह में पानी आ जाता है और जिसने इन्हें चख लिया उसने कही और मुड़कर नहीं देखा। इंदौर हर तरह से लाजवाब है। ‘
पीएम मोदी ने इंदौर की प्रसिद्ध 56 दुकान की भी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि इंदौर की 56 दुकान तो अपने आप में बहुत प्रसिद्ध है, जबकि यहां का सराफा तो और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहां हर वो खासियत है, जिसे देखना चाहिए, इसलिए लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की भी राजधानी कहते हैं।’
बता दें कि पीएम मोदी आज सुबह इंदौर पहुंचे थे, वह करीब चार से पांच घंटे इंदौर में रुके इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए दूसरे देशों के राष्ट्रपतियों से भी मुलाकात की वहीं प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित किया। जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
(Ultram)
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines