बैतूल: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने के विवाद को लेकर मध्यप्रदेश से पण्डित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। पण्डित प्रदीप मिश्रा के मुताबिक विवाद इस फ़िल्म के निर्माताओं ने खड़ा किया है। उनका कहना है कि जानबूझकर गाने में भगवा रंग इस्तेमाल किया गया। जब वो कश्मीर फाइल्स देखने नहीं गए तो हमें भी पठान जैसी फ़िल्म नहीं देखनी चाहिए। धर्मांतरण और हर परिवार से एक बेटा संघ या बजरंग दल वाले अपने बयान को लेकर भी पण्डित प्रदीप मिश्रा ने विस्तार से अपनी बात रखी है ।
बैतूल में ताप्ती शिवपुराण कथावाचन कर रहे सीहोर की व्यास पीठ के पण्डित प्रदीप मिश्रा ने फ़िल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है। पण्डित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि इस फ़िल्म के निर्माता ही विवाद की असली जड़ हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गीत में भगवा रंग का इस्तेमाल हुआ है।
हर घर से एक बेटा हो बजरंग दल में शामिल
पण्डित मिश्रा ने कहा कि ऐसी फिल्म नहीं देखना चाहिए जिसमें भारतीय बेटी बहुओं को कम वस्त्रों में दिखाया जाता हो । जब वो कश्मीर फाइल्स नहीं देखते तो हमें भी पठान नहीं देखनी चाहिए । दिसम्बर से बैतूल के कोसमी में ताप्ती शिवपुराण कथा वाचन कर रहे पण्डित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान ये भी कहा था कि सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर परिवार से एक बेटे को संघ या बजरंग दल में शामिल होना चाहिए।
कांग्रेस की आपत्ति पर दिया स्पष्टीकरण
कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई जिसे लेकर पण्डित प्रदीप मिश्रा ने विस्तार से स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि बजरंग दल और आरएसएस कोई राजनैतिक दल नहीं और ये चुनाव नहीं लड़ते हैं बल्कि आपदा के समय सबसे आगे रहते हैं।
धर्मांतरण को लेकर भी दिया बयान
धर्मांतरण को लेकर पण्डित प्रदीप मिश्रा का बयान है कि अगर सरकार धर्मांतरण को नहीं रोक पाए रही है तो ये काम भी हमारे सनातनी भाई कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान साफ तौर पर पण्डित प्रदीप मिश्रा ने लोगों से एक तरह से फ़िल्म पठान के बॉयकाट की अपील कर दी है । साथ ही हर परिवार से एक बेटे के संघ या बजरंग दल में शामिल होने के बयान पर वो अपने स्पष्टीकरण के साथ बने हुए दिखे । अब देखना ये होगा कि उनके इन बयानों पर कांग्रेस ,बॉलीवुड और अन्य दल क्या सियासी घमासान मचाते हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
13 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
16 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines