Pooja Thapak Suicide News: मध्य प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ ने आत्महत्या कर ली है। देर रात उनकी पीआरओ पूजा थापक ने घर में फंदा लगा लिया। सूत्रों के मुताबिक उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद से ही उनका पति के साथ विवाद रहता था। देर रात भी किसी बात को लेकर उनका पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों का एक साल का बच्चा भी है।
शादी के बाद से ही होता था पति से झगड़ा
महिला के पति भी प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पति और पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब उनके पति कमरे के अंदर गए तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। पति ने आनन-फानन में पूजा थापक को अस्पताल में भी भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:‘सीहोर का रेपिस्ट बाबा’…पूजा करके युवती को भभूत खिलाई, बेहोश होने पर किया गंदा काम
पुलिस ने बताया कि पूजा थापक अपने पति के साथ साकेत नगर में रहती थीं। वे जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत थीं। देर रात उन्होंने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पूजा थापक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूजा के पति की फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में वैज्ञानिक के तौर पर ड्यूटी लगी हुई है। मामले में भोपाल के गोविदपुरा थाने की पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines