Bageshwar Baba Statement: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक और बयान पर नई बहस शुरू हो गई है। शास्त्री ने कहा था कि देश को AI के बाद अब HI (हिंदू इंटेलेक्चुअल) की जरूरत है। जिसके लिए एक करोड़ कट्टर हिंदुओं की जरूरत है, जो अपनी संस्कृति और विरासत को बचाकर रख सके। हिंदुओं को एक करने के लिए वे घर-घर, गांव-गांव जाएंगे और जगाएंगे। 100 करोड़ हिंदुओं में 1 करोड़ कट्टर हिंदू हमें चाहिए। जब तक हिंदू नहीं जागेगा, तब तक घर-घर, गांव-गांव जाएंगे और हिंदुओं को जगाएंगे। उनका बयान सामने आने के बाद अब सियासत गर्मा गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़ें:‘नागिन’ डांस के लिए दूल्हे के दोस्तों ने पी शराब, जश्न से पहले ही 40 बाराती गिरफ्तार; जानें मामला
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह मंदिरों से लेकर धर्म गुरुओं पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत अन्य धर्मगुरुओं की चिंता जायज है। देश में जिहाद की कई अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। थूक जिहाद, पेशाब जिहाद, पत्थरबाजी जिहाद और गजवा-ए-हिंद के नाम पर जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं। इनसे बचने के लिए लोगों को जागरूक करना धर्मगुरुओं का काम है। बागेश्वर धाम के महाराज बड़ी यात्रा लेकर निकले थे। उनकी यात्रा को सफलता भी मिली। जनता का भारी समर्थन उनको मिला है। ऐसे में सुझाव और बयान पर विचार करना भी जरूरी है।
‘बेरोजगारी, किसानों पर बात करें बाबा’
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम सभी उनका आदर करते हैं, लेकिन बाबा सियासी भाषा बोल रहे हैं। अंग्रेजों से आजादी के समय किसी एक धर्म की भूमिका नहीं थी। आजादी के संघर्ष में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब साथ थे। देश संविधान से चलता है। यदि राष्ट्रहित की बात करनी है तो बाबा को बेरोजगारी, महंगाई, किसानों समेत दूसरे मुद्दे उठाने चाहिए। मुद्दों को लेकर बाबा लोगों को जागरूक करने के साथ ही सरकार को चेताने का काम करें।
यह भी पढ़ें:बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines