मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक कांस्टेबल को एक सांप ने काट लिया जिसके बाद अस्पताल में कांस्टेबल की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, रात 9 बजे घोड़े के अस्तबल में एक कोबरा सांप के होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद इंदौर में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ आरक्षक संतोष चौधरी (47) अस्तबल पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने खिड़की खोली और सांप को पकड़ लिया लेकिन इसी दौरान सांप ने कांस्टेबल के हाथ में काट लिया. संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा सकता है कि कांस्टेबल ने बिनी किसी उपकरण की सहायता के ही हाथों से ही कोबरा को पकड़ा था. वीडियो में आप कांस्टेबल को सांप के साथ पोज देते हुए भी देख सकते हैं. पोज देने समय ही कोबरा ने कांस्टेबल संतोष को काट लिया था.
पहले भी किया है सांपों का रेस्क्यू
मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के ही रहने वाले संतोष चौधरी फर्स्ट बटालियन में पिछले 17 सालों से तैनात थे. कांस्टेबल संतोष चौधरी पहले भी कई सांपों का रेस्कयू कर चुके हैं. इसी के चलते अधिकारियों ने उन्हें कोबरा को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया था लेकिन इस बार इस काम ने संतोष की जान ले ली.
अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल
जानकारी के अनुसार, संतोष चौधरी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे. सांप का रेस्क्यू करने के कुछ देर बाद जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तब उनके साथी स्वामी प्रसाद साहू ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब कर संतोष के शहर में जहर फैल चुका था और उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- ‘पंडालों में एंट्री गेट पर गोमूत्र रखें’, धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, हज और मुस्लिमों पर भी खुलकर बोले
बिना किसी उपकरण के कर रहे थे सांप का रेस्कयू
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संतोष चौधरी ने किसी तरह के गल्व्स नहीं पहन रखे थे. उन्होंने सीधे हाथों से ही कोबरा को रेस्क्यू करना शुरु कर दिया था. जिसके कारण सांप ने उन्हें काटा और उनकी मौत हो गई.
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines