PM Narendra Modi speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले पहुंचे। यह उनका मध्य प्रदेश का 5 महीने में 5वां दौरा था। यहां बड़तूमा में पीएम मोदी ने 11.29 एकड़ भूमि पर बनने वाले संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन किया। इस मंदिर के निर्माण पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद ढाना में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
जानें पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिए जा रहे हैं। बिजली के साथ पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। एससी-एसटी समाज के लोग अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं।
- सागर जिले की पहचान 400 एकड़ की लाखा बंजारा झील से भी है। इस धरती से लाखा बंजारा जैसे वीर का नाम जुड़ा है। लाखा बंजारा ने काफी पहले पानी की अहमियत को समझ लिया था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकों ने गरीबों को पाने का पानी पहुंचाने की जरूरत भी नहीं समझी।
- मैं भूख की तकलीफ समझता हूं। इसलिए कोविड काल में हमारे प्रयासों की तारीफ दुनिया कर रही है। हमारी योजनाओं से हर आदिवासी, दलित समाज हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। पहले ये योजनाएं चुनावी होती थीं। अब ऐसा नहीं है।
- रविदासजी ने ऐसे कालखंड में जन्म लिया था, जब देश पर मुगलों का शासन था। समाज अस्थिरता, उत्पीड़न और अत्याचार से जूझ रहा था। उस समय भी रविदास जी समाज को जगा रहे थे। उसे उसकी बुराइयों से लड़ना सीखा रहे थे।
- हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। युवा अपने सपनों को पूरा कर सकें इसलिए मुद्रा लोन योजना शुरू की गई है। जिसका लाभ युवा उठा रहे हैं। वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने सागर में रखी भव्य संत रविदास मंदिर की नींव, कहा-लोकार्पण के लिए भी जरूर आऊंगा
विज्ञापन
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त