PM Modi Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। कल वह सबसे पहले भोपाल आएंगे उसके बाद शहडोल जिले का दौरा भी करेंगे। पहले पीएम मोदी का राजधानी में रोड शो भी प्रस्तावित था। लेकिन अब उनका रोड शो कैंसिल हो गया है। जिसकी वजह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताई है।
खराब मौसम की वजह से हुआ कैंसिल
पीएम मोदी का रोड शो कैंसिल होने की वजह खराब मौसम बताया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मौसम की प्रतिकूलता के चलते पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो नहीं होगा। क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की फोरकास्ट भी जारी की है, इसलिए अब रोड शो को रद्द किया गया है। पहले ही मौसम विभाग की चेतावनी जता चुका है कि अगले दो दिन तक भारी बारिश होने वाली है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से रोड शो को कैसिंल किया गया है।
राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक होना था रोड शो
दरअसल, पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के साथ ही उनका रोड शो भी प्रस्तावित हो गया था। लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। लेकिन जब बीजेपी के संगठन ने एक बार फिर अनुरोध किया तो राजभवन से लेकर पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तक रोड शो आयोजित हो गया था। लेकिन अब मौसम की वजह से इसे फिर कैंसिल कर दिया।
पीएम के स्वागत की तैयारियां पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम कल सबसे पहले राजधानी भोपाल आएंगे, जहां वह दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के अलावा बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शहडोल जिले का दौरा करेंगे। जहां पकरिया गांव में वह आदिवासी परिवार के साथ भोजन भी करेंगे।
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
4 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines