PM Modi In Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद हो गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि पहले पीएम मोदी का रोड शो होने की भी चर्चा थी। लेकिन बताया जा रहा है कि पीएम का रोड शो नहीं होगा।
तीन घंटे भोपाल में रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 3 घंटे तक राजधानी भोपाल में रहेंगे। लेकिन उनका रोड शो नहीं होगा। इस दौरान पीएम सबसे पहले रानी कमलापति स्टेशन से इंदौर और जबलपुर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर मोतीलाल नेहरु स्टेडियम से देश के दस लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया गया है। पीएम ने भी इस आयोजन के लिए ट्वीट किया है।
भोपाल में अलर्ट
वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरे भोपाल में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे। अन्य जिलों से भी भोपाल में सुरक्षा बलों को बुलाया गया है।वहीं पीएम के दौरे को लेकर पुलिस की बैठकों का दौर जारी है। जिसमें डीआईजी स्तर अफसर भी तैनात हैं। सुरक्षा के नजरिए से पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है।
पुलिस ने राजधानी में जहां-जहां पीएम मोदी का कार्यक्रम होना है, वहां-वहां तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर अभी से सुरक्षा बढ़ा दी है। भोपाल के कमिश्वर हरिनारायणचारी मिश्र खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
पीएम के दौरे के लिए सीएम भी एक्टिव
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अब एक्टिव हो गए हैं। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे के साथ ही बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines