MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में देशभर की 93 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक 5 बजे तक 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। पीएम मोदी मतदान के बीच आज एमपी के धार पहुंचे यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 सीट इसलिए जीतना चाहता हूं कि ताकि कांग्रेस अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी ताला न लगा दे।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का बार-बार अपमान किया। विपक्षी दल बोल रहे हैं कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब की बहुत ही कम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार बाबा साहेब से नफरत करता है। इसी नफरत के क्रम में आज उन्होंने एक बड़ी चाल चली है वे कह रहे हैं कि संविधान बनाने में नेहरू जी भूमिका सबसे ज्यादा थी। कांग्रेस के लोग एक और अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वे संविधान बदल देंगे। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है।
मैंने आपके बहुमत का यहां इस्तेमाल किया
पीएम ने कहा कि हमें 2014 और 2019 में लगातार दो बार 400 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल था लेकिन हमनें इसका उपयोग धारा 370 को खत्म करने के लिए किया। एससी-एसटी आरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए किया। एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया। पीएम ने कहा कि मैं 400 सीटें इसलिए चाहता हूं ताकि इंडिया गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। ताकि कांग्रेस फिर से कश्मीर में धारा 370 न लगा दे। ताकि अयोध्या में राम मंदिर पर फिर से बाबरी ताला न लगवा दे।
मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में विपक्ष हार गया, दूसरे चरण में विपक्ष पूरी तरह खत्म हो गया और तीसरे चरण में जो बचा है वो भी ढह जाएगा। उन्होंने कहा कि वंशवादी लोगों ने पहले इतिहास को विकृत किया इसके बाद देश के महान सपूतों को भूला दिया।
ये भी पढ़ेंः जौनपुर से टिकट कटने पर क्या बोलीं Shrikala Singh? बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का बड़ा बयान
ये भी पढ़ेंः पहले उतारे कपड़े और फिर नदी में कूदे…सालों से पुल को तरस रहे ग्रामीणों ने कैसे किया मतदान?
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
5 mins agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
21 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
21 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
22 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines