PM Modi Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। पीएम के दौरे के चलते कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। जबकि आज से ही राजधानी की सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई स्कूलों में भी कल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों में जुटे हुए हैं।
ड्रोन से रखी जाएगी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है। करीब चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। जिसमें ढाई हजार से ज्यादा पुलिस बल दूसरे राज्यों से बुलाया गया है। पीएम के दौरे की जिम्मेदारी 100 के करीब आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं एसपीजी के अलावा मध्य प्रदेश एटीएस, हॉकफोर्स कमांडोज, रैपिड एक्शन फोर्स पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जहां-जहां पीएम मोदी का कार्यक्रम होना है। उस स्थान को एसपीजी ने अपने अंडर में लिया है। जबकि राजधानी भोपाल पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष निगरानी होगी।
ऐसा रहेगा पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे
- पीएम मोदी सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भोपाल के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
- भोपाल एयरपोर्ट से 10 बजकर 15 मिनट पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
- बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 11 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
- पीएम 11 बजकर 5 मिनट पर सड़क मार्ग के जरिए लाल परेड मैदान के लिए रवाना होंगे।
- 11 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे
NO फ्लाइट जोन घोषित
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के तीन किलोमीटर के दायरे में नो फ्लाइट जोन घोषित किया गया है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास तीन किलोमीटर तक रेड जोन घोषित भी रहेगा। तीनों जगहों पर किसी भी तरह की पैराग्लाइडर, ड्रोन, हॉट बलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 2 दिन यानी 26, और 27 तारीख तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। हालांकि इसमें कमर्शियल फ्लाइट को छूट रहेगी। इसके आदेश भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने की तरफ से जारी किए गए हैं। इस आदेश का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इंटेलिजेंस का अलर्ट
पीएम मोदी पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर इंटेलिजेंस का अलर्ट भी है। तमाम अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सड़क मार्गों पर अलर्ट के चलते 24 घंटे पहले ही कि पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। Hut के आतंकी नेटवर्क के पकड़ने जाने के बाद पीएम मोदी का पहला भोपाल दौरा है, लिहाजा खुद डीजीपी सुधीर सक्सेना ने की पीएचक्यू में बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में पीएम रूट से लेकर जवानों की तैनाती समेत कई मुद्दों पर दिये बड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
11 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines