PM Modi In Shahdol: पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंच गए हैं। जहां वह आज सिकल सेल एनीमिया मिशन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह आदिवासी लोगों के साथ भोजन और संवाद भी करेंगे। पीएम सबसे पहले जबलपुर पहुंचे। फिर यहां से वह शहडोल पहुंचे।
मंच पर लगे मोदी-मोदी के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जबलपुर पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री गोपाल भार्गव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह जबलपुर से शहडोल पहुंचे जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान जैसे ही पीएम मोदी मंच पर पहुंचे तो मोदी-मोदी के नारे लगे। उन्होंने सबसे पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया।
पीएम मोदी बोले देश बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जोहार के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। पीएम ने कहा कि ‘मैं रानी दुर्गावती के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। आज देश एक बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। संकल्प है सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का। यह बीमारी बहुत कष्टदायी होती है। लंबे समय तक दर्द रहने से अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। यह बीमारी परिवार को बिखेर कर रख देती है। इसलिए ऐसी बीमारी को खत्म करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। आजादी के 100वें साल तक हम इस बीमारी को खत्म कर देंगे।’
कांग्रेस की नियत में खोट
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की गारंटी का मतलब नियत में खोट और गरीब पर चोट, 70 साल में कांग्रेस गरीबों को इलाज की गारंटी नहीं दे सके। कांग्रेस परिवार के लिए ही भला करती आई है। झूठे वादे करने वाले जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं। अब सभी घोटालेबाज एक मंच पर अब नजर आने लगे हैं। कांग्रेश के झूठे गारंटी की कीमत इस राज्य और देश को चुकानी होगी।
कांग्रेश की छूट है गारंटी की कीमत आपके आने वाली पीढ़ी को चुकानी होगी। कांग्रेस नहीं चाहती कि नई शिक्षा नीति लागू हो। कांग्रेस जानती है कि, नई शिक्षा नीति से आदिवासी का बच्चा भी आगे बढ़ जायेगा।’
जबलपुर में बनेगा रानी दुर्गावती का स्मारक: सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘रानी दुर्गावती का पांच अक्टूबर को 500वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर जबलपुर में उनका एक विशाल स्मारक बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कमलनाथ ने हमारी बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की बहनों को मिलने वाले 1 हजार रुपये रोक दिये थे, लेकिन हमने राशि देना पुनः प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के साथ धोखा किया।
सिकल सेल बीमारी के खिलाफ जंग
पीएम मोदी आज शहडोल के लालपुर में सिकलसेल एनीमिया मिशन को लॉन्च करेंगे। इस दौरान वह एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड भी बांटेंगे। इसके बाद वह पकरिया गांव जाएंगे, जहां जनजातीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वह भोजन भी यही करेंगे।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
17 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines