PM Modi In Bhopal: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है। खास बात यह है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत संबोधित करेंगे। जिससे माना जा रहा है कि यहां से चुनाव अभियान की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश को ही क्यों चुना इसकी वजह अहम मानी जा रही है।
एमपी में बीजेपी का मजबूत संगठन
देशभर में बीजेपी की कई राज्यों में सरकार हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह बीजेपी का मजबूत संगठन माना जाता है। मध्य प्रदेश ऐसा राज्य हैं जहां बीजेपी की गिनती मजबूत संगठनों में होती है। इसलिए पीएम मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश को चुना है। जहां से वह 10 लाख बूथों में होने वाली डिजिटल रैली को एक साथ संबोधित करेंगे। जबकि कई राज्यों के कार्यकर्ता भोपाल पहुंच चुके हैं। जिन्हें पीएम मोदी कल अहम टिप्स देने वाले हैं।
बूथ कैंपेन कार्यक्रम एमपी में जमबूत
दरअसल, मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में पार्टी के बूथ सबसे मजबूत माने जाते हैं। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में 98 प्रतिशत बूथों पर काम पूरा हो चुका है। यही वजह हैं मध्य प्रदेश बीजेपी का संगठन पीएम मोदी की पहली पसंद बना और उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश को चुना। क्योंकि डिजिटल बूथों लेकर मध्य प्रदेश संगठन ने सबसे ज्यादा काम किया है। जिसका फायदा बीजेपी को मिल रहा है।
हर लोकसभा से 5 कार्यकर्ता होंगे शामिल
भोपाल में होने वाली बूथ कैंपेन की डिजिटल रैली में पीएम मोदी 10 लाख बूथों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा ढाई हजार कार्यकर्ता जो अलग-अलग राज्यों की हर लोकसभा सीट से पांच-पांच कार्यकर्ता के तौर पहुंचे हैं उन्हें पीएम मोदी जीत का टिप्स देंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश का भाजपा संगठन बूथ मैनेजमेंट में माहिर माना जाता रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने एमपी को चुना। क्योंकि मध्य प्रदेश और गुजरात ही ऐसा राज्य हैं जहां बीजेपी ने बूथ पेटर्न को सेट किया जिसके बाद वह इन राज्यों में लगातार सत्ता चला रही है।
एमपी में सुना जाता है सबसे ज्यादा ‘मन की बात’
मध्य प्रदेश में बीजेपी के फिलहाल 64 हजार बूथ हैं। जिनमें भाजपा ने चुनावी प्रबंधन के लिए बूथ प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख तक नियुक्त कर दिए है। इन 64 हजार बूथ पर पीएम मोदी के संबोधन वाले दिन स्क्रीन लगाई जाएगी। इनमें बूथ के साथ ही लोगों को भी बूथ स्तर पर ही कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी की पसंद की एक वजह ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी है। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का यह कार्यक्रम सबसे ज्यादा सुना जाता है। जो बीजेपी के मजबूत संगठन का असर है।
एमपी बीजेपी की बूथ स्थिति
- बीजेपी के बूथ अध्यक्ष 62,989
- बीजेपी के महामंत्री 64,717
- बीजेपी के बीएलए 63,323
- बीजेपी के बूथ समिति सदस्य ,70,4522
- पन्ना प्रमुख 1,415,457
कैसे एमपी बना बीजेपी का मजबूत गढ़
बीजेपी मध्य प्रदेश में बूथ संगठन में इतनी ज्यादा मजबूत कैसे हुई इसकी भी कई वजहें हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने संगठनात्मक कौशल को बूथ विस्तार अभियान पार्ट वन और पार्ट टू के माध्यम से तेजी से विस्तारित किया है। जिसमें कई चरणों के कामों के बाद यह पूरा हुआ है।
पार्ट वन में सबसे पहले बीजेपी ने बूथ समितियां गठित कीऔर उसके बाद उनका डिजिटलाइजेशन किया गया। इसके बाद दूसरे पार्ट में अर्ध पन्ना प्रमुख और सभी पन्ना समितियों के गठन के बाद इसके लिए बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। फिर पार्टी ने तीसरे चरण में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग हर मंडल में आयोजित किए। जिसमे सभी को प्रशिक्षण दिया गया। यही वजह है कि आज बीजेपी का हर पन्ना समिति का सदस्य डिजिटल हो चुका है और उसके पास सभी अनुभव हैं। ऐसे में पार्टी यहां मजबूत संगठन के तौर पर उभरी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines