हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM मोदी ने वंदे भारत ट्रेन में स्कूली बच्चों से की बातचीत, प्रधानमंत्री से मिलकर खुश हो गए बच्चे

विज्ञापन
PM MODI Vande Bharat Train

PM Modi Vande Bharat: भोपाल से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जिसमें से दो ट्रेनों की सौगात मध्य प्रदेश को ही मिली है। एक ट्रेन भोपाल से इंदौर और दूसरी ट्रेन भोपाल से जबलपुर के बीच चलेगी। जिसमें बच्चों ने भी सफर किया।

बच्चों से ट्रेन में मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी का बच्चों से विशेष लगाव रहता है। ऐसे में ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद जब पीएम ट्रेन में पहुंचे तो उन्होंने ट्रेन में मौजूद स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की। इस दौरान बच्चे भी पीएम को अपने बीच पाकर बेहद खुश नजर आए। वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के लिए बैठे स्कूली बच्चों से भेंट कर भारत की प्रगति और उपलब्धियों, भविष्य के लक्ष्य के बारे में बात-चीत की। स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री को आजादी के अमृत महोत्सव, विश्व में बनती भारत की प्रभावपूर्ण स्थिति पर केन्द्रित पेंटिंग्स तथा प्रधानमंत्री का हस्त निर्मित चित्र भी भेंट किया।

ट्रेन में घूमे बच्चे

दरअसल, दोनों ट्रेनों में बच्चों को भी बैठाया गया। ये सभी स्कूली बच्चे थे। जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों को वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी भी दी गई। बता दें कि अब मध्य प्रदेश में तीन वंदे भारत ट्रेनें संचालित होगी।

राजधानी से और जुड़े दोनों शहर

भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस और भोपाल (रानी कमलापति)- जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने से लोगों की राजधानी से दूरी और कम हो जाएगी। इसके अलावा राजधानी भोपाल से दिल्ली के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चल रही है। अब वंदे भारत से भोपाल से इंदौर की 269 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े तीन घंटे में पूरी होगी। जबकि भोपाल से जबलपुर की 340 किलोमीटर की दूरी साढ़े चार घंटे में पूरी हो जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें