हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Modi Bhopal Speech Highlights: मध्य प्रदेश भारत का दिल, और दिल भाजपा से जुड़ा है, जानें पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख 5 बातें

विज्ञापन

PM Modi Bhopal Speech Highlights: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी यहां के जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी प्रहार किए। पीएम मोदी ने युवाओं से लेकर पुरानी पीढ़ियों तक को अपने भाषण में साधा। हालांकि पीएम मोदी का भाषण महिलाओं पर केंद्रित रहा। जानते हैं भोपाल में पीएम मोदी के भाषण की 5 महत्वपूर्ण बातें।

1. मध्य प्रदेश देश का दिल…

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता रैली के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मध्य प्रदेश की स्थानीय राजनीति से की। उन्होंने मध्यप्रदेश को भारत का दिल बताया। उन्होंने कहा कि भोपाल का कार्यकता महाकुंभ महासंकल्प बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि एमपी के मन में क्या है? ये दिखाता है कि नई ऊर्जा से भरी भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और भाजपा के साथ देश के दिल का विशेष जुड़ाव है। पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ के जमाने से आज तक मध्य प्रदेश के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया जी, अटल जी, खंडेलवाल और कुसाभाऊ जी जैसे महान व्यक्तित्व वाले नेताओं ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। कहा कि मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार ही नहीं, बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि आज देश अमृतकाल की विकास यात्रा पर निकला है। इसलिए मध्य प्रदेश का महत्व और बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार 20 साल की हो गई है।

विज्ञापन

2. युवाओं से सीधा संवाद, बोले- भला हो…

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से सीधा संवाद किया। कहा कि जो युवा 20 साल के हैं या पहली बार वोट डालेंगे, उनका भला हो कि उन्होंने कांग्रेस का शासन नहीं देखा। युवाओं से कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज का भ्रष्टाचार उन्होंने नहीं देखा है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में मध्य प्रदेश को एक बीमारू राज्य बना दिया था। युवाओं ने कांग्रेस के समय की खराब कानून-व्यवस्था और खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी।

अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर को नहीं देखा। लेकिन भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यहां के युवाओं ने भाजपा के सुशासन को ही देखा है। आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। हमें ध्यान रखना है कि विकास का रास्ते जो बनाया है वो भटके नहीं, अटके नहीं और विकास की गाड़ी रास्ते से हटे नहीं।

विज्ञापन

3. कांग्रेस ने सिर्फ लूट का काम किया

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर सिर्फ लूट को अपना मुख्य काम बना लिया। राजस्थान में इन्होने बड़ा बुरा हाल किया। ये समय मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाने का है। अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, जिनका इतिहास करप्शन का रहा है, अगर उनको जरा भी मौका मिला तो ये बर्बाद कर देती हैं। कांग्रेस मध्य प्रदेश का भी यही हाल कर देगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस से मध्य प्रदेश को तबाही और बर्बादी से बचाना है। कांग्रेस मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी।

यह भी पढ़ेंः मोदी का मिजाज और मेहनत अलग है… भोपाल में BJP कार्यकर्ता महाकुंभ में बोले प्रधानमंत्री

विज्ञापन

4. जंग लगा लोहा है कांग्रेस

भोपाल रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि मध्य प्रदेश के विकास का पैसा कांग्रेस के लोग लूट ले गए। क्या फिर से आप यही चाहते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखे रखे खत्म हो जाता है। उनके पास विजन नहीं है। कांग्रेस देश हित में हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया, लेकिन आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। लेकिन कांग्रेस को ये कभी रास नहीं आता। भाजपा आधुनिक सड़क, चौड़े एक्सप्रेसवे और हाईवे बना रही है, लेकिन कांग्रेस आलोचना करती है। पीएम मोदी ने इस दौरान वंदे भारत और बुलेट ट्रेन का भी जिक्र किया।

5. महिलाओं पर भाषण रहा केंद्रित

पीएम मोदी ने अपनी भोपाल रैली में महिलाओं को लेकर काफी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं की उपेक्षा की। कांग्रेस कभी नहीं चाहती की महिलाएं आगे बढ़ें। पीएम बोले कि अगर पहले काम होते तो मुझे ये काम नहीं करने पड़ते। माताएं-बहनें अंधेरे का इतजार करती थीं। मैं अभावों में रहा हूं, इसलिए मुझे करोड़ों शौचालय बनवाने पड़े। महिलाओं के जनधन खाते खुलवाने पड़े, क्योंकि कांग्रेस ने महिलाओं को बैंकों से दूर रखा।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola