PM Modi In Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वहां से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। जहां वह ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
10 लाख बूथों पर हो रहा कार्यक्रम
बीजेपी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम देशभर के 10 लाख बूथों पर किया जा रहा है। खास बात यह है कि देश की अलग-अलग लोकसभा सीटों से पांच-पांच कार्यकर्ता आए हैं। जिन्हें पीएम मोदी जीत के टिप्स देंगे।
इसी के साथ बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान की भी शुरुआत हो गई है।
पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें- मेरा बूथ सबसे मजबूत
- कभी भी बूथ की इकाई को छोटा ना समझे
- हम एयरकंडीशन कमरे से पार्टी नहीं चलाते
- हम गांव-गांव घूम कर खुद को खपाते हैं
- बूथ कमेटी ना होती तो शायद उज्जवला नहीं
- आपकी बदौलत गरीब के घर गैस चूल्हा
- बीजेपी की पहचान सेवा भाव की होनी चाहिए
- छोटे-छोटे गांव भी उपयोगी हो सकते हैं
- आप अपना अखबार पढ़ कर वहां दे सकते हैं
- आपकी सक्रियता से गांव के लोगों में विश्वास बढ़ेगा
- आप लोगों की समस्या के निदान में योगदान दे सकते है
जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी की तारीफ
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की शान बढ़ाई है। दुनिया में भारत का मान बढ़ता जा रहा है, मोदी बदलाव के नेता हैं। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुयी है, गरीबी का स्तर कम हुआ है। बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनितिक दल। बीजेपी को जानने के लिए दुनिया उत्सुक है।
मुझे एमपी गौरवान्वित महसूस कराता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश गौरवान्वित महसूस कराता है, मध्यप्रदेश को भी बधाई देता हूं। एक साथ दो बंदे भारत ट्रेन मध्य प्रदेश को मिली हैं। मध्यप्रदेश की सभी जानकारी मुझे विदेश में भी मिलती थी
प्रयासों की जानकारी मुझ तक पहुंचती थी। यह बड़ी बात है। बीजेपी का कार्यकर्ता ही बीजेपी की ताकत है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines