Mahakumbh Returning Bus Terrible Accident In MP: प्रयागराज से महाकुंभ में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिहोरा के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस की टक्कर ट्रक से हुई और इस भयानक हादसे में 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई। खबर मिलते ही जबलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
कब हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, ये भयानक हादसा आज सुबह करीब 9:15 बजे एनएच-30 पर हुआ। इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने लगी। चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। सभी स्थानीय लोग मौके पर आ गए, मदद के लिए आगे आए। न जाने क्या हो रहा है कि एक के बाद एक लगातार ऐसी खबर सामने आ रही हैं। एक ही दिन में ऐसे 2-3 मामले सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Watch: महाकुंभ से लौट रही बस के साथ भीषण हादसा, 7 तीर्थयात्रियों की मौत, बस और ट्रक में भयानक टक्कर
चकनाचुर हुई बस
सोशल मीडिया पर हादसे का भयानक वीडियो वायरल हो गया है जिसे देख आप इस भीषण हादसे का अंदाजा लगा सकते हैं। ट्रक और बस की टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें बस चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोग ट्रक की छत पर चढ़ मदद कर रहे हैं। वहीं मौके पर क्रेन भी आ गई है।
प्रयागराज से लौट रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज महाकुंभ से वापस आ रही थी। बस जैसे ही वो सिहोरा तहसील के ग्राम मोहला और बरगी के बीच पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बस में मौजूद सभी लोग आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभी भी यात्री बस में फंसे हुए हैं जिन्हें प्रशासन और पुलिस की मदद से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौटी 40 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, भयंकर हादसे के वीडियो आए सामने
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
22 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines