इटारसी (Itarsi): शहर के पं. भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में चाणक्य सर्वधर्म सदभाव समिति ने चाणक्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें 30 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली के जाने-माने पत्रकार अभिलाष मिश्रा भी शामिल हुए।
अभिलाष मिश्रा (Abhilash Mishra) को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान
17 वर्षों में अभिलाष मिश्रा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। भोपाल और इंदौर ब्यूरो को भी लीड किया साल 2008, 2013, 2018, 2019 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में चुनाव रथ के जरिए एक से बढ़कर एक शो दिए। अभिलाष ऑल राउंडर हैं। वो एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्टिंग, इनपुट और आउटपुट की तमाम जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुके हैं। उनकी पहचान एक अच्छे टीम लीडर के तौर पर भी है।
अभिलाष को श्रमजीवी पत्रकार संगठन सम्मान, माधव ज्योति अलंकरण सम्मान जैसे कई सम्मान मिले हैं। अब इटारसी (Itarsi) शहर के पं. भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में चाणक्य सर्वधर्म सदभाव समिति ने चाणक्य शिक्षक सम्मान समारोह में अभिलाष मिश्रा को ‘चाणक्य शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया ।
30 रिटायर्ड शिक्षकों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर 30 रिटायर्ड शिक्षकों को समिति ने चलित ट्रॉफी, स्थायी ट्रॉफी, सम्मान-पत्र और शॉल-श्रीफल भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंचासीन अतिथियों के रूप में newz24 mpcg के एडिटर अभिलाष मिश्रा, श्रीमती सुनीता बाधवा सहायक संचालक शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय पूर्व विधायक एवं समाज के सरंक्षक गिरिजाशंकर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि जायसवाल, डॉ अरोरा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा और संतोष भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षकगण संतोष भारद्वाज, सत्येंद्र तिवारी, सौरभ शुक्ला, घनश्याम शर्मा, रजत मिश्रा, संजय बाजपेयी, शरद दीक्षित ने अपना सहयोग प्रदान किया।
जितेंद्र ओझा बोले- फैलनी चाहिए एकता की सुगंध
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की नगर अध्यक्ष प्रीति दुबे, पार्षद वंदना ओझा, हेमा पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंग, कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर अभिलाष मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसकी शुरुआत उन्होंने इटारसी से ही की थी। समिति के संरक्षक जितेंद्र ओझा ने कहा कि शहर में आपसी सहयोग भाईचारे की भावना सदैव बनी रहे।
पत्रकार अभिलाष मिश्रा को ‘चाणक्य शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। लोग स्वप्रेरणा से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई भाई का नारा देते हैं। उन्होंने कहा कि देश में चाहे जो माहौल हो पर इटारसी में एकता की सुंगध फैलना चाहिए।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
15 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines